Monday , 22 June 2026

Sayaji Shinde underwent angioplasty | सयाजी शिंदे की हुई एंजियोप्लास्टी: सीने में दर्द होने पर भर्ती कराया गया, हालत अभी स्थिर; खुद एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सयाजी शिंदे की हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है। पिछले कई दिनों से सयाजी बीमार चल रहे थे। 11 अप्रैल को अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। ये खबर सामने आते ही सयाजी के फैंस परेशान हो गए थे।

सर्जरी के बाद बीते शुक्रवार को सयाजी ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और फैंस को बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है।

वीडियो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

सामने आई वीडियो में सयाजी ने मराठी भाषा में हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- नमस्कार, मैं अभी अच्छा हूं। सभी फैंस जो मुझे प्यार करते हैं, फैंस जो मेरे साथ हैं, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं जल्द ही पर्दे पर आपका मनोरंजन करने आऊंगा। धन्यवाद।

2-3 दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे सयाजी

न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सयाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की, तब उनके परिवार वाले तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज किया। जांच की रिपोर्ट में सयाजी के हार्ट में 99% ब्लॉकेज पाया गया था। हालांकि, अभी सयाजी बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि अगले 2-3 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

सयाजी शिंदे ने शूल, सिंघम, अंतिम जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज किलर सूप में देखा गया था। सीरीज में मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा ने लीड रोल प्ले किया था। सयाजी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास 60 आवर्स, स्ट्रगलर 2023, वायरल गर्ल्स, सत्यम जैसी फिल्में हैं।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Anshula Kapoor Pre-Wedding Photos; Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor

2 घंटे पहलेकॉपी लिंकफिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *