Sunday , 21 June 2026

Ranveer Singh revealed his new look | रणवीर सिंह ने रिवील किया नया लुक: यूजर्स दे रहे रिएक्शन, फिल्म रामलीला के लुक से हो रही तुलना


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह स्पॉट हुए। इस दौरान रणवीर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। रणवीर का नया लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रणवीर के फैंस का मानना है कि ये उनका ‘डॉन 3’ वाला लुक है। अपने नए लुक में रणवीर खूब जच रहे हैं। बता दें, हाल ही में कई बार रणवीर एयरपोर्ट पर मास्क लगाए देखे गए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे थे कि रणवीर ‘डॉन 3’ का लुक अभी रिवील नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अब उन्होंने फैंस को अपना नया लुक दिखा दिया है। वहीं कुछ फैंस ने रणवीर के इस लुक की तुलना उनकी फिल्म ‘रामलीला’ से की।

रणवीर के अलावा एयरपोर्ट पर कृति सेनन भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस पीले रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं। शॉर्ट हेयर के साथ पीले सूट में कृति खूब जच रही थीं। उन्होंने पैपराजी के सामने आकर पोज दिया। कृति हाल ही में फिल्म क्रू में नजर आई हैं। फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर और तब्बू दिखाई दी हैं।

सुनील शेट्टी भी मुंबई एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में नजर आए। 62 की उम्र में भी सुनील शेट्टी काफी फिट हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *