Saturday , 20 June 2026

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Battery

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी मोटोरोला ने मार्च में एज 70 फ्यूजन लॉन्च किया था, आज कंपनी ने इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट लॉन्च किया है। यह फोन 50MP सोनी कैमरा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। वहीं, इसमें मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन भी मिलेगी।

इसकी कीमत 36,999 रुपए रखी गई है। फोन अब 4 वैरिएंट में अवेलेबल है। इसे 26,999 रुपए शुरुआती कीमत में उतारा गया था, लेकिन अब इसका प्राइस बढ़कर 29,999 रुपए हो चुका है। नया वैरिएंट ऑफलाइन और ऑनलाइन अवेलेबल है। इस पर 2000 रुपए के बैंक कार्ड डिस्काउंट के साथ भी खरीदा जा सकता है।

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन: वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंटनई कीमतपुरानी कीमत
8GB रैम + 128GB स्टोरेज₹29,999₹26,999
8GB रैम + 256GB स्टोरेज₹31,999₹29,999
12GB रैम + 256GB स्टोरेज₹33,999₹32,999
12GB रैम + 512GB स्टोरेज₹36,999

डिजाइन: मिलिट्री ग्रेड बॉडी और क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन

  • बिल्ड क्वालिटी: फोन को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे गिरने पर बचाता है। इसे IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है, यानी यह पानी में भी सुरक्षित रह सकता है।
  • फ्रंट डिजाइन: फोन के फ्रंट में क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन है, जिसमें बेजल्स न के बराबर हैं। सेल्फी कैमरा के लिए टॉप सेंटर में छोटा पंच-होल दिया गया है। कर्व्ड किनारों की वजह से फोन हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और स्लिम महसूस होता है।
  • कलर: फोन पैंटोन ब्लू सर्फ, पैंटोन सिल्हूट और पैंटोन कंट्री एयर कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।

स्पेसिफिकेशन: पावरफुल प्रोसेसर और AI का सपोर्ट

डिस्प्ले: इसमें 6.8-इंच की 1.5K एक्सट्रीम एमोलेड स्क्रीन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i लगा है। इसमें ‘स्मार्ट वॉटर टच’ फीचर भी है, जिससे हाथ गीले होने पर भी टच काम करता है।

परफॉर्मेंस: फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 11.49 लाख से ज्यादा है। यह फोन ‘मोटो एआई 2.0’ के साथ आता है, जो स्मार्ट फीचर्स को आसान बनाता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 50MP सोनी LYT710 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। साथ में 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 68W का टर्बोपावर फास्ट चार्जर मिलेगा।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस पर 3 साल तक OS अपग्रेड (एंड्रॉयड 19 तक) और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 6.0 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

कम AI उपयोग वालों में छंटनी का जोखिम तीन गुना:गैलप सर्वे के मुताबिक एआई इस्तेमाल न करने से नौकरी गंवाने का खतरा 18%

अब नौकरी में सिर्फ मेहनत और अनुभव काफी नहीं हैं। एआई का इस्तेमाल न करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *