Wednesday , 6 May 2026

Rajkumar Santoshi Meets Sunny Deol in Manali for Ghatak 2 Script


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में इन दिनों ‘सीक्वल के ट्रेंड’ की लहर लगातार बढ़ती जा रही है, और इसी कड़ी में अब प्रसिद्ध फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी एक बार फिर से सनी देओल के पास अपना नया प्रोजेक्ट लेकर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक संतोषी हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचे हैं, जहां वे सनी देओल को ’घातक 2’ की कहानी और स्क्रिप्ट सुनाने वाले हैं। वैसे भी ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल अब इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर बन गए हैं।

1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘घातक’ बॉलीवुड के उन एक्शन फिल्मों में से एक थी जिसने सनी देओल की छवि को और भी मजबूती दी थी। अब लगभग 30 साल बाद उसी फिल्म के सीक्वल की चर्चा जोरों पर है। राजकुमार संतोषी ने इस सीक्वल के लिए एक ठोस आईडिया तैयार किया है, जिसे उन्होंने सनी को व्यक्तिगत रूप से मनाली में सुनाने का निर्णय लिया है।

सनी देओल फिलहाल हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं और ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक लगभग 300 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर ली है और दर्शकों की ओर से खूब सराहना पा रही है।

सूत्रों के अनुसार राजकुमार संतोषी और सनी देओल के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर मीटिंग आज यानी 31 जनवरी 2026 को हो सकती है। इस दौरान संतोषी अपने स्क्रिप्ट को विस्तार से सनी के सामने रखेंगे और उनका फीडबैक जानेंगे। अगर सनी को कहानी पसंद आती है, तो इस सीक्वल की घोषणा जल्द ही हो सकती है।

हालांकि सनी देओल पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ इसलिए किसी पुराने क्लासिक का सीक्वल नहीं करेंगे कि पिछली फिल्में सफल रहीं। उनका मानना है कि इस तरह का कदम दर्शकों के साथ धोखा जैसा होगा। इसलिए अगर उन्हें स्क्रिप्ट में वास्तविक दम दिखता है और कहानी उन्हें प्रभावित करती है, तभी वे इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देंगे।

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे ‘घायल’ (1990), ‘दामिनी’ (1993) और ‘घातक’ (1996)। ये फिल्में जबरदस्त चली थीं और आज भी लोगों को बहुत याद हैं।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Shashi Shekhar Vempati New CBFC Chairperson

36 मिनट पहलेकॉपी लिंकसेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के नए अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति।सूचना एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *