Saturday , 20 June 2026

Mitchell Starc Retires from T20I | Focus on Tests and 2027 ODI World Cup | मिशेल स्टार्क ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया: 2027 वनडे वर्ल्ड कप और एशेज पर करेंगे फोकस


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। - Dainik Bhaskar

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 साल के स्टार्क ने यह फैसला 2026 के अंत में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट क्रिकेट शेड्यूल और 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को प्राथमिकता देने के लिए लिया है।

टी-20 करियर का शानदार सफर स्टार्क ने 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें उन्होंने 79 विकेट लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लेकर रहा। स्टार्क 2021 में यूएई में हुए टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा,’मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए हर टी20 मैच का लुत्फ उठाया, खासकर 2021 वर्ल्ड कप का, न सिर्फ जीत की वजह से, बल्कि उस शानदार टीम और उस दौरान की मस्ती की वजह से।’उनका आखिरी टी20 मैच 2024 में कैरेबियन में हुए वर्ल्ड कप में था।

टेस्ट और वनडे पर फोकस स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है। 2026 के मध्य से ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल काफी व्यस्त है, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज, दक्षिण अफ्रीका का दौरा, न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज, जनवरी 2027 में भारत में पांच टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में 150वीं सालगिरह का एक विशेष टेस्ट, और फिर 2027 में इंग्लैंड में एशेज सीरीज शामिल है।

इसके अलावा, अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा। स्टार्क ने कहा,’भारत में टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, यह फैसला मुझे इन बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तरोताजा और फिट रहने में मदद करेगा। साथ ही, इससे नई गेंदबाजी इकाई को अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का समय भी मिलेगा।’

सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष ने स्टार्क की तारीफ चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने स्टार्क के टी-20 करियर की तारीफ की और कहा,’मिशेल को अपने टी-20 करियर पर गर्व होना चाहिए। वह 2021 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। उनकी विकेट लेने की काबिलियत ने कई बार मैच का रुख पलटा। हम सही समय पर उनके टी-20 करियर को सम्मान देंगे, लेकिन यह खुशी की बात है कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में लंबे समय तक खेलना चाहते हैं।’

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 का ऐलान किया स्टार्क के संन्यास की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। इस दौरे पर कैमरन ग्रीन नहीं होंगे, क्योंकि वह शेफील्ड शील्ड के पहले राउंड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे, जहां वह गेंदबाजी में वापसी कर सकते हैं। नाथन एलिस भी अपनी पत्नी कोनी के साथ पहले बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेलेंगे। मैट शॉर्ट, जो हाल ही में चोट के कारण वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे और मिशेल ओवेन, जो पिछले महीने डार्विन में कनकशन का शिकार हुए थे, की टीम में वापसी हुई है। मार्कस स्टोइनिस भी चयनकर्ताओं के साथ उपलब्धता पर सहमति के बाद इस दौरे के लिए टीम में शामिल हैं। _________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता:कजाकिस्तान को 15-0 से हराया; अभिषेक के 4 गोल, जुगराज-सुखजीत ने भी हैट्रिक लगाई

2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने सोमवार को कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। यह इस साल के टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। मलेशिया ने आज ही चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराया था। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *