Sunday , 21 June 2026

MG Hector Blackstorm Edition launched at ₹ 21.25 lakh | MG हेक्टर का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन ₹21.25 लाख में लॉन्च: कार में डिजिटल ब्लूटूथ की शेयरिंग सहित 75+ कनेक्टेड फीचर्स, टाटा हैरियर-सफारी से मुकाबला


भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

MG मोटर इंडिया ने आज (10 अप्रैल) भारत में अपनी फ्लैगशिप SUV हेक्टर का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च किया है। ब्लैकस्टॉर्म एडिशन हेक्टर और हेक्टर प्लस के टॉप मॉडल से नीचे वाले शार्प प्रो वैरिएंट पर बेस्ड है और इसमें 5, 6 और 7 सीट कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलेगा। कार में 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक डिजिटल ब्लूटूथ की मिलती है, जिसे यूजर शेयर कर सकता है।

स्पेशल एडिशन SUV में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें ऑल-ब्लैक शेड, एक्सटीरियर पर रेड इन्सर्ट और ऑल-ब्लैक केबिन शामिल है। इसकी कीमत पेट्रोल-CVT वैरिएंट में 21.25 लाख रुपए से शुरू होती है, जो डीजल-MT 6-सीटर वैरिएंट के लिए 22.76 लाख रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ग्लॉस्टर और एस्टर के बाद हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म कंपनी का तीसरा ब्लैकस्ट्रॉम एडिशन है। कस्टमर्स SUV को ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएगी। MG हेक्टर ब्लैकस्टॉर्क एडिशन का मुकाबला टाटा हैरियर डार्क एडिशन से है, वहीं हेक्टर प्लस ब्लैकस्टॉर्म टाटा सफारी डार्क एडिशन को टक्कर देगा।

एमजी हेक्टर : वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंटब्लैकस्टॉर्मस्टैंडर्डअंतर
शार्प प्रो पेट्रोल CVT₹21.25 लाख₹21 लाख+₹25,000
शार्प प्रो डीजल मैनुअल₹21.95 लाख₹21.70 लाख+₹25,000
एमजी हेक्टर प्लस : वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंटब्लैकस्टॉर्मस्टैंडर्डअंतर
शार्प प्रो पेट्रोल CVT 7 सीटर₹21.25 लाख₹21.73 लाख+₹25,000
शार्प प्रो डीजल मैनुअल 7 सीटर₹22.55 लाख₹22.30 लाख

+₹25,000

शार्प प्रो डीजल मैनुअल 6 सीटर₹22.76 लाख₹22.51 लाख+₹25,000

हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन : एक्सटीरियर अपडेट
MG हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म को गन मेटल एक्सेंट्स के साथ स्टारी-ब्लैक कलर एक्सटीरियर और ब्लैक थीम इंटीरियर के साथ डिजाइन किया गया है, जो भारत की पहली इंटरनेट SUV के पॉवरफुल कैरेक्टर को दिखाता है। कार के एक्सटीरियर में कई जगह डॉर्क क्रोम एलिमेंट्स नजर आते हैं।

इनमें डॉर्क क्रोम ब्रांड लोगो, डॉर्क क्रोम आर्गाइल इंस्पायर्ड डायमंड मेश फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट्स पर डॉर्क क्रोम इंसर्ट्स, डॉर्क क्रोम टेलगेट गार्निश, बॉडी साइड क्लैडिंग में डॉर्क क्रोम फिनिश आदि शामिल हैं। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म में राइडिंग के लिए 18-इंच ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील, रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ दिए गए हैं।

MG ने SUV को प्रीमियम और बोल्ड लुक देने के लिए स्मोक्ड आउट कनेक्टिंग टेललैंप्स, पियानो ब्लैक रूफ रेल्स और पियानो ब्लैक बेजल के साथ LED हेडलैम्प दिए हैं। इसके अलावा, कस्टमर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत/एडिशनल कॉस्ट के डीलरशिप पर ब्लैकस्टॉर्म एम्ब्लम फिट करवा सकते हैं।

हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन : परफॉर्मेंस
हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें एक 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 143hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को CVT ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है।

वहीं, दूसरा फिएट से लिया गया 2.0-लीटर का मल्टी-जेट टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के इसके साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch

Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *