







41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केट मिडलटन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कैंसर की जानकारी दी।
प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को कैंसर हुआ है। उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। केट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई थी। वो दो हफ्ते अस्पताल में रही थीं। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई हैं। यही वजह थी कि उनकी सेहत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।
दो महीने पहले किंग चार्ल्स को भी कैंसर होने की खबर सामने आई थी। जनवरी में उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद बकिंघम पैलेस ने बताया कि उन लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है।

जनवरी में हुई सर्जरी के बाद से केट रॉयल फैमिली की ऑफिशियल ड्यूटी पर नहीं लौटीं।
कैंसर कहां हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी
केट ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें कैंसर हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया की कैंसर कहां और कौन सी स्टेज का है। कितनी कीमोथेरेपी हो चुकी हैं, इसकी जानकारी भी नहीं दी।
उन्होंने कहा- कुछ टेस्ट हुए। इनमें सामने आया की कैंसर है। मैं ठीक हूं। मेडिकल टीम के कहने पर कीमोथेरेपी करवा रही हूं। ये मेरे और विलियम के लिए चौंकाने वाली खबर थी। हम इसे व्यक्तिगत तरीके से हैंडल करना चाहते हैं।

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम की शादी 2011 में हुई थी।
सोशल मीडिया पर #WhereIsKate ट्रेंड हो रहा था
जनवरी में हुई सर्जरी के बाद से केट रॉयल फैमिली की ऑफिशियल ड्यूटी पर नहीं लौटीं। दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद केट के गायब होने की खबरें सामने आने लगीं थीं। सोशल मीडिया पर #WhereIsKate ट्रेंड होने लगा था।
केट से जुड़े विवाद…
1. आरोप- शादी से पहले केट मिडलटन का फर्टिलिटी टेस्ट हुआ
2023 में एक किताब में दावा किया गया कि प्रिंसेस डायना की बहू केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) को शादी के पहले फर्टिलिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा था। इसकी वजह यह थी कि वो किसी शाही परिवार से नहीं आतीं।
ब्रिटेन के शाही परिवार के करीबी रहे टॉम क्विन ने गिल्डेड यूथ : एन इंटिमेट हिस्ट्री ऑफ ग्रोइंग अप इन द रॉयल फैमिली नाम की किताब लिखी। इस किताब में एक चैप्टर प्रिंसेस डायना और प्रिंसेस केट मिडलटन पर है। इसमें लेखक ने एक अहम खुलासा किया। इसके मुताबिक- 1981 में जब प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई तो डायना का फर्टिलिटी टेस्ट कराया गया था। केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) ने भी शादी से पहले 2011 में यह टेस्ट कराया था।

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम के तीन बच्चे- प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस हैं।
2. मैगजीन में छपी थी केट की टॉपलेस तस्वीर
2012 में प्रिंस विलियम की पत्नी की टॉपलेस तस्वीर एक फ्रेंच मैग्जीन में छपी थी। इसके बाद शाही परिवार काफी खफा हुआ था। खुद प्रिंस विलियम में इसे दुखद बताया था। इसको लेकर मैग्जीन से जुड़े 6 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
केट के छोटे कपड़ों और सामान्य कपड़ों पर भी विवाद हो चुका है। इसे ब्रिटेन में शाही परिवार की मर्यादा के खिलाफ माना जाता है। वहीं, केट मिडलटन पर अपने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल से साथ विवाद का आरोप लगा था। इसको लेकर मीडिया में काफी कुछ कहा-सुना गया। लेकिन शाही परिवार ने पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखी।

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने 2018 में शादी की थी। दोनों ने जनवरी 2020 में शाही परिवार छोड़ दिया था।
3. केट-विलियम के कैरेबियाई दौरे का विरोध हुआ
2022 में अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ कैरेबियाई देशों की यात्रा पर गए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उन्हें बेलीज के एक गांव का दौरा रद्द करना पड़ा। शाही जोड़ा अपनी दादी क्वीन एलिजाबेथ के राज की प्लैटिनम जुबली मनाने के लिए 8 दिन की यात्रा पर निकला था। लेकिन इसकी शुरुआत ही प्रिंसेस-प्रिंस के लिए खराब रही।

ब्रिटिश शाही जोड़े के विरोध में पोस्टर लेकर खड़े स्थानीय बच्चे।
अपने फुटबॉल ग्राउंड में शाही हेलिकॉप्टर के लैंड होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
लोगों ने गांव में पोस्टर लगा रखे थे। जिस पर लिखा था कि ‘यह जगह रॉयल फैमिली की नहीं है’। लोगों ने शाही जोड़े को ‘बर्बर कोलिनियल लेगिसी’ बताया और कहा कि ऐसी लेगिसी के लिए उनके गांव में कोई जगह नहीं है।

कीमोथेरेपी को समझें…
वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान अमेरिका के वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि लिम्फोमा पर नाइट्रोजन मस्टर्ड प्रभावी हो सकता है। इसे वॉर में इस्तेमाल किया जाता था। फिर इसका परीक्षण करने के लिए एक क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया गया।
एक 48 साल के व्यक्ति, जिसे लास्ट स्टेज का लिम्फोसारकोमा (एक प्रकार का जानलेवा कैंसर) था, को इस मिश्रण की 10 खुराकें दी गईं, जो कि मानक से लगभग 2.5 गुना अधिक थीं, क्योंकि किसी को पता नहीं था कि उसे कितना देना है। दो दिनों के भीतर, डॉक्टरों ने देखा कि उसके ट्यूमर छोटे हो गए थे और ट्रीटमेंट के अंत तक वे गायब हो गए। तो ऐसे में कीमोथेरेपी की शुरुआत हुई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर 1958 के आस-पास कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट की शुरुआत हुई।
यह खबर भी पढ़ें…
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स को कैंसर हुआ:PM मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की; राजशाही छोड़ चुके बेटे प्रिंस हैरी मिलने जाएंगे

ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स को कैंसर हुआ है। बकिंघम पैलेस ने इसकी जानकारी दी। पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। पैलेस ने यह भी कहा कि किंग चार्ल्स अपने ट्रीटमेंट को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link