Saturday , 20 June 2026

CSK Vs RCB IPL 2024 match records Virat Kohli | कोहली 12 हजार टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय: कार्तिक-रावत ने CSK के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की; रिकॉर्ड्स


चेन्नई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग की रंगारंग शुरुआत के बाद शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच पहला मैच खेला गया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। चेन्नई ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

बेंगलुरु के विराट कोहली ने पारी में छठा रन बनाते ही टी-20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर बने। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक हजार IPL रन भी पूरे कर लिए। चलिए जानते हैं पहले मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स…

1. कोहली के 12 हजार टी-20 रन पूरे
विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए। टी-20 क्रिकेट में घरेलू, इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट शामिल हैं। सभी को मिलाकर उन्होंने 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया। वह 12 हजार का मार्क छूने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले ही बैटर बने। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 14,562 रन बनाए हैं।

2. कोहली सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने वाले बैटर में दूसरे नंबर पर
कोहली ने 360वीं पारी में 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया। वह सबसे तेजी से इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले बैटर्स में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उनसे पहले क्रिस गेल ने ही 345 पारियों में 12 हजार रन पूरे कर लिए थे।

3. CSK के खिलाफ विराट के एक हजार रन पूरे
विराट कोहली के CSK के खिलाफ भी एक हजार रन पूरे हो गए। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 15वां रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को पार किया, उनके अब CSK के खिलाफ 1006 रन हो गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन ही चेन्नई के खिलाफ एक हजार रन बना सके थे।

विराट ने दिल्ली के खिलाफ भी एक हजार रन बनाए हैं। वह 2 टीमों के खिलाफ एक हजार से ज्यादा IPL रन बनाने वाले दूसरे बैटर बने। उनसे पहले डेविड वॉर्नर भी पंजाब और कोलकाता के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

4. कार्तिक और रावत ने की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने RCB के लिए छठे विकेट के लिए 95 रन की पार्टनरशिप की। यह टीम के लिए छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। इससे पहले साल 2022 में भी कार्तिक ने ही शाहबाज अहमद के साथ 97 रन जोड़े थे।

5. CSK के खिलाफ पहली बार किसी जोड़ी ने 90 से ज्यादा रन जोड़े
IPL में CSK के खिलाफ छठे विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अनुज रावत और दिनेश कार्तिक के नाम हो गया, दोनों ने 95 रन जोड़े। इससे पहले 2021 में कार्तिक ने ही CSK के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ मिलकर 81 रन की पार्टनरशिप की थी। तब कार्तिक कोलकाता के लिए खेलते थे।

6. मुस्तफिजुर ने किया CSK के लिए दूसरा बेस्ट बॉलिंग डेब्यू
CSK के लिए शुक्रवार को मुस्तफिजुर रहमान ने डेब्यू किया, उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवर में 4 विकेट झटक लिए। मुस्तफिजुर ने अपना स्पेल 29 रन देकर 4 विकेट लेकर खत्म किया। यह चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में दूसरी बेस्ट बॉलिंग रही। उनसे पहले 2009 में शादाब जकाती ने डेब्यू मैच में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *