Saturday , 20 June 2026

Maruti Suzuki Cars Controversy; Baleno, WagonR Fuel Pump Motor Issue | मारुति ने वापस बुलाईं 16 हजार कारें: बलेनो और वैगनआर के फ्यूल पंप मोटर में दिक्कत, फ्री में सही करेगी कंपनी

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

भारत की सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी ने इंजन में खराबी के कारण 16 हजार कारों को रिकॉल किया है। कंपनी के अनुसार बलेनो और वैगनआर के फ्यूल पंप मोटर में दिक्‍कत आई है।

कंपनी 30 जुलाई, 2019 से एक नवंबर, 2019 के बीच बनी बलेनो की 11,851 इकाइयों और वैगनआर की 4,190 इकाइयों को वापस मंगा रही है। कंपनी के अनुसार ऐसा संदेह है कि इन गाड़ियों फ्यूल पंप मोटर के एक हिस्से में संभावित खराबी है, जिससे इंजन रुक सकता है या इंजन शुरू होने में समस्या हो सकती है।

फ्री में ठीक होगी कार
कंपनी ऐलान किया कि जिन किसी ग्राहक के पास ये मॉडल हैं, उन्‍हें अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाकर जरूरी बदलाव करा लेने चाहिए। कंपनी के अनुसार अगर आपकी कार इस ्रिरिकॉल का हिस्सा होगी तो कंपनी द्वारा आपके कार के पार्ट्स को मुफ्त बदला जाएगा।

ऐसे चेक करें अपनी कार
मारुति सुजुकी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप रिकॉल की गई कारों के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक पर क्लिक करके भी अपनी कार की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।मारुति बलेनो और वैगनआर को रिकॉल करने वाले लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नीचे की तरफ CLICK HERE का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। अब यहां आपको अपनी कार का चेसिस नंबर लिखकर चेक करना है. अगर आपकी कार में खराबी है रिपेयरिंग की जरूरत है तो यहां से पता चल जाएगा।

पिछले साल भी रिकॉल की थीं 7,213 बलेनो
इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने मारुति बलेनो आरएस (पेट्रोल) की 7,213 यूनिट्स को रिकॉल किया था। ये कारें 27 अक्टूबर, 2016 और 1 नवंबर 2019 के बीच बनी थी। इनके वैक्यूम पंप में खामी का पता चला था जिसकी वजह से ब्रेक लगाने में परेशानी हो सकती थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tiwari Aka

Check Also

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch

Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *