Wednesday , 6 May 2026

Eggs thrown at Munawar Farooqui | मुनव्वर फारूकी पर फेंके गए अंडे: रेस्टोरेंट के ओनर और स्टाफ से हुआ झगड़ा; इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे कॉमेडियन


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुनव्वर गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर को मिनारा मस्जिद के एक रेस्टोरेंट में इफ्तारी के लिए इनवाइट किया गया था। लेकिन मुनव्वर पास के ही एक दूसरी जगह पर खाना खाने चले गए। ये देख रेस्टोरेंट के मालिक को गुस्सा आ गया। इसलिए मुनव्वर के ऊपर अंडे फेंके गए। ये पूरा मामला 8 अप्रैल का है।

इस घटना का वीडियो एक्स पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी रेस्टोरेंट के मालिक पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आस-पास बहुत भीड़ जमा है। मुनव्वर को उनके सिक्योरिटी गार्ड्स पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि रेस्टोरेंट के मालिक और उसके पांच स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। मुनव्वर की तरफ से इस मामले में अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें, कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर मुनव्वर फारूकी समेत 13 अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन सभी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस को मिली थी टिप

फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल थे।

13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त

अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जीत चुके हैं कई रियलिटी शोज

विवादों में आने के बाद मुनव्वर ने सबसे पहले 2022 में कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पार्टिसिपेट किया था। वो इसके सीजन 1 के विनर भी रहे थे। इसके बाद वो पिछले साल ‘बिग बॉस 17’ के भी विनर बने।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Shashi Shekhar Vempati New CBFC Chairperson

36 मिनट पहलेकॉपी लिंकसेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के नए अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति।सूचना एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *