Wednesday , 20 May 2026
Breaking News

Current Affairs Updates; IAF Sqn Ldr Saanya| PM Modi India Nordic Summit


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Updates; IAF Sqn Ldr Saanya| PM Modi India Nordic Summit

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया

  • 19 मई को पीएम मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया।
  • इंडिया-नॉर्डिक समिट भारत और पांच नॉर्डिक देशों- नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के बीच एक महत्वपूर्ण मंच है।
  • समिट में पीएम मोदी ने सभी नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की।
  • नॉर्डिक में शामिल देश स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, व्यापार और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं।
  • पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात की और भारत-नॉर्वे के रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर पर ले जाने का ऐलान किया।
  • इस दौरान भारत-नॉर्वे के बीच जलवायु, तकनीक और व्यापार से जुड़े 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की है। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने नॉर्वे का दौरा किया था।

2. स्क्वाड्रन लीडर सान्या IAF में पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनीं

  • 18 मई को स्क्वाड्रन लीडर सान्या Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनने वाली पहली महिला ऑफिसर बनीं।
  • फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर्स इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स को ट्रेनिंग देते हैं।
  • एयर फोर्स में Cat-A यानी कैटेगरी A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर मास्टर इंस्ट्रक्टर होता है, जो जूनियर इंस्‍ट्रक्‍टर्स को भी ट्रेनिंग देता है।
  • किसी क्‍वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) के लिए Cat-A हाईएस्‍ट रेटिंग होती है।
  • इंडियन एयरफोर्स के 93 साल के इतिहास में सान्‍या Cat-A रेटिंग पाने वाली पहली महिला QFI हैं।
  • सान्या 20 जून 2015 को इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुई थीं।
  • 2017 में सान्या फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनीं और 2021 में स्क्वाड्रन लीडर बनीं।
  • इंडियन एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर का पद आर्मी में मेजर के पद के बराबर होता है।
सान्या सेफ्टी और ऑपरेशनल फ्लाइंग यूनिट के साथ काम करेंगी।

सान्या सेफ्टी और ऑपरेशनल फ्लाइंग यूनिट के साथ काम करेंगी।

3. उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

  • 19 मई को उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • 1954 में भुवन ने इंडियन आर्मी जॉइन की थी और वे आर्मी में मेजर जनरल रहे।
  • 1998 में भुवन केंद्रीय मंत्री बने और 2000 से 2004 तक रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर रहे।
  • मार्च 2007 में भुवन उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री बने और जून 2009 तक इस पद पर रहे।
  • 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।
  • भुवन 2011 में दोबारा सीएम बने। वो सितंबर 2011 से मार्च 2012 तक इस पद पर रहे।
1991 में भुवनचंद्र ने बीजेपी जॉइन की और गढ़वाल विधानसभा से जीत दर्ज की।

1991 में भुवनचंद्र ने बीजेपी जॉइन की और गढ़वाल विधानसभा से जीत दर्ज की।

4. संगीतकार मौली तकलकर का निधन

  • 19 मई को भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत के प्रसिद्ध ताल संगीतकार मौली तकलकर का निधन हो गया।
  • तकलकर 99 साल के थे। उनका पूरा नाम ज्ञानेश्वर तकलकर था।
  • मौली चार पीढ़ियों से शास्त्रीय और भक्ति गायक थे और वाद्ययंत्र झांझ, पखावज और मृदंग बजाते थे।
  • झांझ पीतल या तांबे से बनी गोल कटोरियों जैसा एक प्राचीन भारतीय ताल वाद्य यंत्र है।
  • मौली ने पंडित भीमसेन जोशी के साथ 2,500 से ज्यादा संतवाणी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी।
  • मौली विशेष रूप से भीमसेन जोशी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे।
  • लय में अपनी असाधारण पकड़ के लिए मौली को ‘ताल का मास्टर’ कहा जाता था।
  • मौली को 2025 में वत्सलबाई जोशी अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
मौली ने झांझ ताल को एक लयबद्ध कला के तौर पर पहचान दिलाई।

मौली ने झांझ ताल को एक लयबद्ध कला के तौर पर पहचान दिलाई।

5. चेन्नई में 993 करोड़ की लागत की रेल दोहरीकरण परियोजना मंजूर

  • 19 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में सिंगल लाइन रेल के दोहरीकरण की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी।
  • 993 करोड़ की लागत का ये प्रोजेक्ट चेन्नई के अराक्कोनम-चेंगलपट्टू के लिए है, जो वालाजाबाद, कांचीपुरम और थाक्कोलम को जोड़ेगा।
  • ये प्रोजेक्ट चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ को भी कम करेगा।
  • ये प्रोजेक्ट यात्री और माल ढुलाई दोनों में मदद करेगा। इससे सीमेंट, ऑटोमोबाइल, खाद्यान्न, लोहा और इस्पात जैसे सामान की आवाजाही आसान होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना समय बचाएगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना समय बचाएगी।

6. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के दौरे पर पहुंचे

  • 19 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से मुलाकात की।
  • इस बैठक में दोनों देशों ने मैरीटाइम सिक्योरिटी यानी समुद्री सुरक्षा और रीजनल पीस बात की।
  • ये यात्रा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ पर हुई है।
  • राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल फान वान गियांग से भी मुलाकात की।
  • दोनों प्रमुखों ने भारत-प्रशांत सुरक्षा सहयोग और भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों के विस्तार पर बात की।
  • दोनों प्रमुखों ने ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर भी चर्चा की।
  • राजनाथ सिंह ने टो लाम के साथ वियतनाम के एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलेज में स्थापित लैंग्वेज लैब का भी उद्घाटन किया।
  • दोनों देशों ने AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी को लेकर एक समझौता ज्ञापन यानी MoU भी साइन किया।
भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

7. SC ने खतरनाक कुत्तों को मारने का आदेश दिया

  • 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक या रेबीज से संक्रमित आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का आदेश जारी किया।
  • SC ने कहा कि लोगों की जान की हिफाजत जरूरी है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी पर नवंबर 2025 में दिए गए निर्देश को भी जारी रखा है।
  • नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे जैसे पब्लिक प्लेस से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश जारी किया था।
  • सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में कहा था- आवारा कुत्तों को जहां से पकड़ें, नसबंदी और टीकाकरण के बाद वहीं न छोड़ें।
  • SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का भी आदेश दिया है।
SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का आदेश दिया।

SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का आदेश दिया।

आज का इतिहास

  • 1900 में हिंदी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ।
  • 1990 में हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली स्पष्ट तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी थीं।
  • 2006 में चीन में दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना ‘थ्री गोर्जेस डैम’ को खोला गया।

————–

ये खबर भी पढ़ें..

BCCI सरकारी संस्‍था नहीं, RTI के दायरे में नहीं आएगा:56 साल के कामी रीता 32वीं बार माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़े; 19 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-ये खबर भी पढ़ें..

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest

Hindi NewsCareerLucknow 69000 Teacher Scam Protest | Candidates Crawl To Ministers House4 घंटे पहलेकॉपी लिंकउत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *