Sunday , 26 July 2026
Breaking News

सीएम नायब सैनी से मिले एक्टर रणदीप हुड्डा:हरियाणवी संस्कृति, युवाओं को लेकर चर्चा; सीएम बोले- माटी की खुशबू को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया



हरियाणा की राजनीति, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों की मुलाकात ने बुधवार को संत कबीर कुटीर का माहौल खास बना दिया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी से प्रदेश की माटी से जुड़े सुप्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुलाकात की । इस दौरान सीएम ने राधा-कृष्ण की तस्वीर भी भेंट की। इस दौरान हरियाणा की संस्कृति, युवाओं की प्रतिभा, फिल्म उद्योग में प्रदेश की बढ़ती पहचान और हरियाणवी बोली को देश-दुनिया तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। एक्टर रणदीप हुड्डा की सादगी, अभिनय क्षमता और अपनी मिट्टी से जुड़ाव को लेकर मुख्यमंत्री ने भी उनकी सराहना की। इस बारे में सीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर भी की गई है। हरियाणवी संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अहम योगदान सीएम नायब सैनी ने कहा कि रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में अपनी दमदार अभिनय शैली से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी बोली, संस्कृति और प्रदेश की मिट्टी की खुशबू को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। अभिनय और सादगी से जीता लोगों का दिल मुख्यमंत्री ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में ऊंचा मुकाम हासिल करने के बावजूद रणदीप हुड्डा अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रणदीप हुड्डा इस दौरान युवाओं को खेल, कला और फिल्म क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और रणदीप हुड्डा जैसे व्यक्तित्व युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देते हैं। संत कबीर कुटीर में हुई मुलाकात संत कबीर कुटीर में हुई इस मुलाकात का माहौल बेहद आत्मीय रहा। दोनों हस्तियों ने प्रदेश की संस्कृति, कला और सामाजिक विषयों पर भी विचार साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को हरियाणा के गौरव से जोड़ा।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

शाहरुख खान लंदन में मना रहे हैं वेकेशन:चेहरा छिपाए गौरी, आर्यन-अबराम के साथ टहलते दिखे; स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चुप्पी के बीच वायरल हुई थी फर्जी पोस्ट

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर फर्जी पोस्ट वायरल होने के बीच शाहरुख खान अपने परिवार के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *