Wednesday , 6 May 2026

Breaking News LIVE Updates; Himachal Pradesh Fire | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: झारखंड के रांची में ED की रेड, जमीन घोटाला मामले में JMM नेता के 9 ठिकानों पर छापे मारे


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को ED ने एक बार फिर छापा मारा है। जमीन घोटाले से जुड़े मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के एक नेता अंतू तिर्की के घर समेत 9 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। ED की अलग-अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। इसी मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अरेस्ट हो चुके हैं। वे फिलहाल जेल में हैं। उन्हें इसी मामले में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…

आज की अन्य बड़ी खबरें…

हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, 1 करोड़ का सामान जलकर खाक; कोई घायल नहीं

हिमाचल प्रदेश के उना में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जब तक आग बुझ पाती तबतक 1 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया था। आग के समय फैक्ट्री में 10 मजदूर मौजूद थे, लेकिन किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

छत्तीसगढ़ में एक साथ 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया, इनमें एक इनामी भी शामिल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 नक्सलियों ने सोमवार (15 अप्रैल) को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगेर और कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय थे। सभी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता

दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *