Monday , 22 June 2026

Anshula Kapoor Pre-Wedding Photos; Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसमें पूरे कपूर परिवार ने हिस्सा लिया।

शनाया कपूर ने इस पारिवारिक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है। अंशुला और रोहन ने पिछले साल जुलाई 2025 में सगाई की थी।

संजय कपूर के परिवार के साथ अंशुला कपूर।

संजय कपूर के परिवार के साथ अंशुला कपूर।

प्रीवेडिंग फंक्शन में अर्जुन-जाह्नवी कपूर समेत उनके सभी भाई बहन शामिल हुए।

प्रीवेडिंग फंक्शन में अर्जुन-जाह्नवी कपूर समेत उनके सभी भाई बहन शामिल हुए।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपूर परिवार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में शनाया के साथ उनके पिता संजय कपूर, मां महीप कपूर और भाई जहान कपूर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अंशुला के भाई अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी पारंपरिक आउटफिट्स में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। शनाया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वी लव यू अंशुला और रोहन।’

माता की चौकी से हुई शुरुआत अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत सांस्कृतिक तरीके से हुई। दोनों ने माता की चौकी का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यह कपल प्रार्थना करता नजर आ रहा है। पूजा संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने संगीत और डांस के साथ इस कार्यक्रम का जश्न मनाया।

सेंट्रल पार्क में रोहन ने किया था प्रपोज अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई थी। अपनी सगाई की जानकारी देते हुए अंशुला ने बताया था कि उनकी पहली बातचीत एक मंगलवार को रात 1:15 बजे शुरू हुई थी, जो घंटों चली थी। इसके ठीक तीन साल बाद रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में कैसल के सामने उसी समय यानी रात के ठीक 1:15 बजे अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया था।

अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर।

अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर।

बोनी कपूर की बेटी हैं अंशुला अंशुला कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। वे अभिनेता अर्जुन कपूर की सगी छोटी बहन हैं। बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अंशुला के काफी करीब हैं। चारों भाई-बहनों के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग है।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026:शिल्पा शेट्टी ने छोटे बच्चे को सिखाया योग, अक्षय कुमार और श्रीलीला ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने योग कार्यक्रमों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *