
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को योग अपनाने का मैसेज दिया। इनमें अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, श्रीलीला, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं। अक्षय कुमार केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया के साथ दिल्ली में एक पब्लिक योग इवेंट में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, जिनमें वह वेलनेस कोच अंशुका परवानी के गाइडेंस में योग करते नजर आए। शाहिद कपूर और एक्ट्रेस श्रीलीला मुंबई में योगा डे इवेंट में शामिल हुए। दोनों सफेद एथलीजर आउटफिट में नजर आए। देखें इवेंट की तस्वीरें- शिल्पा ने योग को भारत का तोहफा बताया फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि योग भारत का तोहफा है और अब इसे दुनिया भर के कई देश अपना रहे हैं। उन्होंने योग को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।
सुनील शेट्टी ने योग का महत्व बताया सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश ने वीडियो मैसेज भी जारी किए। नील नितिन मुकेश ने बताया कि उनकी बेटी ने स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज शुरू कर दी है। वहीं, सुनील शेट्टी ने कहा, “फिट रहने के लिए सबसे जरूरी चीज नियमित अभ्यास है। प्रधानमंत्री ने योग दिवस की शुरुआत कर पूरी दुनिया को बताया है कि योग हमारी विरासत है और हमेशा हमारी ही रहेगा। योग हर किसी के लिए है, बच्चों के लिए भी। इसलिए इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है।” आयुष मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में फिट रहने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सांस लेने पर ध्यान देना, योग करना और पेड़ लगाना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।
Source link
Check Also
गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी …