
इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बुधवार को IPL मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले PC कर दोनों टीमों ने जीत का दावा किया है। LSG के एडम मार्करम ने साफ कहा- घरेलू मैदान पर बेहतर खेल दिखाना ही होगा। वहीं RR के ध्रुव जुरैल ने कहा- होम ग्राउंड पर खेलने को लेकर एक्साइटेड हूं। मार्करम ने कहा- घर पर खेल रहे हैं, तो हमें इसका फायदा उठाना होगा। टीम बैलेंस्ड है। युवा वैभव सूर्यवंशी को ग्रेट टैलेंट बताते हुए कहा कि बॉलर्स उनके खिलाफ प्लान के साथ उतरेंगे। जुरैल ने कहा-जब सचिन तेंदुलकर ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, वो मेरे लिए खास पल था। तैयारी अच्छी है। यह मेरा होम ग्राउंड है, एक्साइटमेंट ज्यादा है। हमने जीत से शुरुआत की, दो मैच हारे, लेकिन अब लगातार जीत की कोशिश रहेगी। जुरैल ने रवि विश्नोई को मिडिल ओवर का अहम गेंदबाज बताया और कहा- उन्हें अंडर-19 से जानता हूं, उन्होंने शानदार वापसी की है। साथ ही कुमार संगकारा से सीखने को टीम के लिए बड़ा मौका बताया। सचिन ने देखा, सपना पूरा जुरैल ने कहा- जब सचिन तेंदुलकर ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, वो मेरे लिए खास पल था। ऐसा लगा जैसे सपना सच हो गया। मैच डे पर सोशल मीडिया से दूरी रखते हूं ताकि फोकस बना रहे। वैभव ने 6 में 4-5 मैचों में शानदार शुरुआत दी है। ओपनर्स के रन बनाने से टीम को क्लैरिटी रहती है कि आगे कैसे खेलना है। टीम की बल्लेबाजी लय में नहीं एडम मार्करम ने माना है कि टीम की बल्लेबाजी इस समय पूरी लय में नहीं है। कहा- कई बार बड़े शॉट खेलने की कोशिश में गेंद सीधे फील्डर के पास चली जाती है। इससे रन नहीं बन पाते और स्ट्राइक रेट पर भी असर पड़ता है। हालांकि, उन्होंने इसे चिंता का विषय नहीं बताया और कहा कि उनका फोकस टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है। पूरी बल्लेबाजी का एक साथ संघर्ष कम देखने को मिलता
मार्करम ने कहा- एक-दो खिलाड़ियों का खराब फॉर्म में होना सामान्य बात है, लेकिन पूरी बल्लेबाजी का एक साथ संघर्ष करना कम ही देखने को मिलता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच का जिक्र करते हुए कहा- उस मुकाबले में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। होम ग्राउंड को बनाना चाहते हैं मजबूत किला हर टीम चाहती है कि उसका घरेलू मैदान मजबूत किले की तरह बने। यहां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम फैंस को खुशी देना चाहती है। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव को लेकर मार्करम ने कहा- मौजूदा समय में खिलाड़ियों को हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। पिछले सीजन में टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन इस बार वैसा नहीं हो पाया। फिर भी उन्हें खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है और नई ओपनिंग जोड़ी बेहतर शुरुआत दे सकती है। पूरन पर जताया भरोसा
वहीं, निकोलस पूरन को लेकर कहा- वह बड़े खिलाड़ी हैं। उनके फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन जब पूरन लय में होते हैं तो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। …………………………… संबंधित खबर भी पढ़ें राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:कल इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार देर शाम लखनऊ पहुंची। एयपरपोर्ट से खिलाड़ी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार वेलकम हुआ। यह खबर भी पढ़ें
Source link
Check Also
FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players
Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …