Monday , 22 June 2026

पंजाब ने ठुकराया, कनाडा ने टी-20 कैप्टन बनाया:वर्ल्ड कप में टीम को लीड करेंगे बाजवा; सिलेक्शन न हुआ तो निराश मां-बाप कनाडा शिफ्ट हुए थे



जिस क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा को पंजाब ने ठुकराया, वह महज 3 साल में कनाडा की क्रिकेट टीम के कैप्टन बन गए। कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने दिलप्रीत को अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की कमान सौंपी है। दिलप्रीत पहले पंजाब में क्रिकेट खेलते थे। पटियाला में 130 रन की पारी खेलने के बावजूद पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। इसलिए निराश होकर मां-बाप बेटे को लेकर कनाडा शिफ्ट हो गए। दिलप्रीत का क्रिकेट का जुनून वहां भी जारी रहा। पहले उन्होंने क्लब क्रिकेट खेला। वहां उनका क्रिकेट का हुनर दिखा को कनाडा की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में उनका सिलेक्शन हो गया। दिलप्रीत बाजवा कौन हैं, कैसे पंजाब टीम में सिलेक्ट नहीं हुए, कनाडा के कैप्टन कैसे बने, इसकी पूरी कहानी पढ़िए… दिलप्रीत के कनाडा टीम के कैप्टन बनने का सफर… कनाडा की टीम में कुल 8 पंजाबी प्लेयर्स
कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा के अलावा रोपड़ के परगट सिंह व चंडीगढ़ के नवनीत धालीवाल भी पंजाब में घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। परगट सिंह तो पंजाब रणजी टीम का हिस्सा भी रहे हैं। परगट सिंह कनाडा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा नवनीत धालीवाल ने पंजाब में इंटर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्रिकेट खेली है। दिलप्रीत के अलावा कनाडा की टी-20 टीम में जसकरनदीप बुट्टर, नवनीत धालीवाल, कंवरपाल, रविंदरपाल सिंह, अजयवीर हुंदल कुल छह प्लेयर कनाडा की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में हैं।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Cape Verde Stuns Uruguay 2-2; Belgium & Iran Draw 0-0

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026: Cape Verde Stuns Uruguay 2 2; Belgium & Iran Draw …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *