Monday , 12 January 2026
Breaking News

रेवाड़ी में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी:मौके पर ही मौत, राहगीर ने दी जानकारी, पिता को लेने रेलवे स्टेशन जा रहा था

हरियाणा के रेवाड़ी में रेवाड़ी पटौदी रोड पर गांव काकोडिय़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक अपने पिता को लेने के लिए खलीलपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव लाला निवासी कृष्ण कुमार बताया कि वह पेशे से किसान है और किसी काम से दिल्ली गया था। गुरुवार की देर शाम वापस ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था। जब ट्रेन खलीलपुर स्टेशन से पहले पहुंची तो किसी यात्री के फोन से अपने बेटे रवि कुमार को बताया कि वह खलीलपुर पहुंचने वाला है उसे लेने के लिए पहुंच जाना।

अंजान व्यक्ति ने फोन पर दी जानकारी

पिता का फोन आने के बाद रवि घर से बाइक लेकर निकल गया। कृष्ण कुमार खलीलपुर स्टेशन पर पहुंच गया।लेकिन काफी देर बाद भी जब उसका बेटा रवि नहीं पहुंचा तो उसने फिर से किसी के फोन से रवि के पास कॉल की। लेकिन इस बार फोन किसी राहगीर ने फोन उठाया और कहा कि बाइक सवार युवक का काकोडिय़ा के पास एक्सीडेंट हो गया है और उसकी हालत गंभीर है।

इसी दौरान उसने एक बाइक चालक से लिफ्ट ली और एक्सीडेंट की बात कहते हुए काकोडिय़ा तक छोड़ आने के लिए कहा। जब मृतक के पिता वहा पहुंचे तो उस वक्त तक रवि को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

अस्पताल पहुंचने पर मिली बेटे की मौत की जानकारी

पिता सरकारी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि रवि की हादसे में मौत हो चुकी है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर शव को कब्जे में लिया। पूछताछ में पता चला कि रवि की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *