

नई दिल्ली12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

XUV300 फेसलिफ्ट टेस्ट म्यूल को नए अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ स्पॉट किया गया था।
महिंद्रा फरवरी 2024 में XUV300 फेसलिफ्ट की कीमतों की घोषणा करेगी। इससे पहले जनवरी में अपडेटेड XUV400 EV लॉन्च की जाएगी। XUV300 का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा जो जून 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फेसलिफ्ट के साथ, महिंद्रा कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्केट में अपनी प्रजेंस बढ़ाना चाहती है।
ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेटेड नेक्सॉन और अपकमिंग सोनेट फेसलिफ्ट से मुकाबले के लिए, XUV300 फेसलिफ्ट में मेजर स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं, खासकर इसके फ्रंट और रियर में। इसके बम्पर और हेडलैम्प असेंबली को बदला गया है। स्टाइलिंग काफी हद तक महिंद्रा की बीई लाइन-अप SUVs से इंस्पायर्ड हैं। ये SUVs 2025 में आएंगी।

XUV300 EV में BE-इंस्पायर्ड डिजाइन मिलेगा। (रिप्रजेटेशन के लिए इस्तेमाल की गई इमेज)
सेगमेंट-फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा
स्टाइलिंग में बदलाव के अलावा, XUV300 फेसलिफ्ट में सेगमेंट-फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ और 10.25-इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर जोड़े जाएंगे। वहीं इंजन की बात करें तो XUV300 फेसलिफ्ट आइसन-सोर्स्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) के साथ सबसे शक्तिशाली 131hp, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (TGDI) इंजन के साथ आएगी।
XUV300 इलेक्ट्रिक 400 EV से 2 लाख रुपए सस्ती हो सकती है
महिंद्रा XUV300 EV में 35kWh बैटरी मिल सकती है। यानी ये XUV400 EV में मिलने वाली 40kWh बैटरी की तुलना में छोटी होगी। इसकी रेंज की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। भारत में, महिंद्रा XUV300 EV की कीमत 15-17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। यानी ये महिंद्रा XUV400 EV से 2 लाख रुपए सस्ती होगी।
अभी पेट्रोल और डीजल इंजन में आती है XUV300
महिंद्रा XUV300 फिलहाल पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन 128.73bhp@5000rpm का पावर और 230Nm@1500-3750rpm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1497 सीसी डीजल इंजन 115.05bhp@3750rpm की पावर और 300Nm@1500-2500rpm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
[ad_2]
Source link