Saturday , 20 June 2026

Xiaomi Pad 8 Launch India


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Xiaomi Pad 8 Launch India | 11.2 AMOLED, Snapdragon 8s Gen 4, ₹30K Expected

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी भारतीय बाजार में शनिवार को अपना अगला फ्लैगशिप टैबलेट शाओमी पैड 8 लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग इवेंट शाम 6:30 बजे होगा। इवेंट में शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन्स भी पेश किए जाएंगे।

यह टैबलेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर, 3.2K रेजोल्यूशन वाली 11.2-इंच एमोलेड डिस्प्ले और 9200mAh बैटरी मिलेगी।

कंपनी टैबलेट को दो वर्जन में पेश करेगी। इसमें एक स्टैंडर्ड डिस्प्ले वर्जन होगा, जबकि दूसरा नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले के साथ आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 30 हजार रुपए हो सकती है। इसकी सीधी टक्कर वनप्लस पैड गो 2 और सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 लाइट से होगी।

डिजाइन: स्लिम बॉडी और प्रीमियम मेटल फिनिश

डिजाइन के मामले में शाओमी पैड 8 काफी मॉडर्न और स्लिम है। यह मात्र 5.75 mm पतला है और इसका वजन लगभग 485 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक हाथ में पकड़ना आसान है। फ्रंट में बहुत पतले बेजल्स दिए गए हैं।

इसका बैक पैनल क्लीन है, जहां एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसे प्रीमियम शेड्स में लाया जा सकता है। यह शाओमी के ‘फोकस पेन प्रो’ स्टायलस और बैकपैक कीबोर्ड को सपोर्ट करता है, जिसमें जेस्चर इनेबल्ड टचपैड दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स: 3.2K रेजोल्यूशन और पावरफुल प्रोसेसर

डिस्प्ले: इसमें 3.2K रेजोल्यूशन वाली 11.2 इंच की स्क्रीन मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। आंखों की सेफ्टी के लिए इसमें TÜV रीनलैंड आई प्रोटेक्शन और DC डिमिंग फीचर दिया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी और स्कैनिंग के लिए रियर में 13MP का कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस: इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट गेमिंग और क्रिएटिव काम के लिए नियर-फ्लैगशिप पावर देता है। इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

पावरबैकअप: टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी लगी है। भारत में इसे 45W फास्ट चार्जिंग के साथ उतारा जाएगा।

ऑडियो और कनेक्टिविटी: बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड-स्पीकर (4 स्पीकर्स) सेटअप है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C पोर्ट मिलेगा।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch

Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *