

- Hindi News
- Sports
- Cricket
- World Cup 2023 Sri Lanka Chief Selector Pramodaya Wickramasingha Sri Lanka’s Poor Performance
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

श्रीलंका को वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका वनडे वर्ल्ड कप में 9 नवंबर को बेंगलुरु में अपना आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड से हारने के बाद लौट चुकी है। श्रीलंका वर्ल्ड कप में 9 लीग मुकाबलों में से केवल 2 मैच ही जीते हैं। उसे सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट टेबल में वह 9वें स्थान पर है। अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई है।
उधर, श्रीलंका टीम के वापस लौटने के बाद श्रीलंका टीम के प्रदर्शन पर बोलते हुए चीफ सिलेक्टर विक्रमसिंघा ने कहा,”मुझे दो दिन का समय दीजिये। फिर सब कुछ बता दूंगा। यह बाहरी साजिश का परिणाम है। उन्होंने कहा,”मैं बहुत दुखी हूं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।

भारत से मिली 302 रन से हार के बाद श्रीलंका बोर्ड में शुरू हो गई थी उथल-पुथल
वर्ल्ड कप में 2 नवंबर को खेले गए मैच में श्रीलंका को भारत ने 302 रन से हराया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाया। 358 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 55 रन ही बना सकी थी।
श्रीलंका की आधी टीम केवल 14 रन बनाकर आउट हो गई थी। टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया था। भारत से हार के बाद श्रीलंका बोर्ड में उथल-पुथल शुरू हो गई। बोर्ड ने टीम के खराब प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की थी।
24 घंटे बाद ही खेल मंत्री के आदेश को कोर्ट ने बदल दिया था
श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने 6 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट को बर्खास्त कर दिया था। श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक अंतरिम बोर्ड का गठन भी किया था।
खेल मंत्री रोशन रणसिंघे के कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि, ‘देश के 1996 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’
खेलमंत्री के आदेश पर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बोर्ड की अपील पर अदालत ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द कर दिया
ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर दिया है
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया। ICC ने बोर्ड में सरकार की दखल अंदाजी के बाद उनकी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से छीन लिया है।
[ad_2]
Source link