[ad_1]
रांची7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज जापान के साथ भारतीय टीम का फाइनल मैच
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में कोरिया को हराने के बाद भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। कोरिया को हराने के बाद भारतीय टीम ने लगातार छठी जीत हासिल की है। शनिवार को भारत में कोरिया को 2-0 से हराया। आज होने वाले फाइनल मैच में भारत का सामना बीते चैंपियन जापान से होगा। इसके अतिरिक्त तीसरे और चौथे स्थान के लिए चीन और कोरिया की टीमें आमने-सामने होगी। फाइनल मैच रात 8:00 बजे से रांची के मोराबादी स्थित मरंग गमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरी बार खिताब पर कब्जे की उम्मीद
भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम आज दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने उतरेगी। इससे पहले भारतीय हॉकी महिला टीम साल 2016 में चैंपियन बनी थी। सिंगापुर में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने चीन को 2-1 से पराजित कर खिताब जीता था। इसके अतिरिक्त भारत 2013 और 2018 में उपविजेता रह चुका है।
भारत की अब तक की जीत
- पहला मैच : थाईलैंड को 7-1 से हराया
- दूसरा मैच : मलेशिया से 5-0 से हराया
- तीसरा मैच : चीन को 2-1 से हराया
- चौथा मैच : जापान को 2-1 से हराया
- पांचवां मैच : कोरिया को 5-0 से हराया
- सेमीफाइनल : कोरिया को 2-0 से हराया
अब तक के परिणाम
Source link