Friday , 1 August 2025
Breaking News

Women will not get 35% reservation in MP Civil Service Exam, application for AFCAT 2 from December 1 | MP सिविल सर्विस एग्जाम में महिलाओं को 35% रिजर्वेशन नहीं मिलेगा, AFCAT 2 के लिए आवेदन 1 दिसंबर से

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Women Will Not Get 35% Reservation In MP Civil Service Exam, Application For AFCAT 2 From December 1

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप स्टोरी में बात मध्य प्रदेश में महिलाओं को मिले 35% आरक्षण और UP बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम्स की डेटशीट की करेंगे। टॉप जॉब्स में जानेंगे DSSSB और इंडियन एयर फोर्स में निकली वैकेंसी के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे किसका हुआ निधन और किस कंपनी के को-फाउंडर को फायर किया गया।

टॉप स्टोरी

1. MP सिविल सर्विज एग्जाम में इस साल महिलाएं नहीं उठा पाएंगी 35% आरक्षण का फायदा

मध्य प्रदेश में होने वाली सरकारी भर्ती में महिलाओं को 35% आरक्षण इलेक्शन का प्रोसेस पूरा होने के बाद मिलना शुरू होगा। साथ ही यह लाभ सिर्फ उन भर्तियों में मिलेगा जिसका नोटीफिकेशन 3 अक्टूबर के बाद जारी किया गया है। 3 अक्टूबर से पहले पूरी हो चुकी किसी भी भर्ती के लिए महिला कैंडीडेट्स आरक्षण का क्लेम नहीं कर सकती।

इलेक्शन प्रोसेस शुरू होने से पहले 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट में महिलाओं को 35% आरक्षण देने का नियम बनाया। इसके लिए सरकार ने 1997 के मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम में अमेंडमेंट भी किया।

2. UP बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स जारी हुई

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्‍जाम की डेट्स जारी कर दी हैं। बोर्ड सचिव दिब्‍यकांत शुक्‍ला ने जानकारी दी कि यूपी बोर्ड 2024 प्रैक्टिकल एग्‍जाम 2 फेज में होंगे। पहला फेज़ 25 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरा फेज 2 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा। इसके अलावा, कक्षा 12वीं के प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्‍जाम 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक होंगे। बोर्ड अब जल्‍द ही 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर सकता है जिसे ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपल्‍बध होगा।

ऐसी ही एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में वैकेंसी

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें स्पेशल एजुकेशन टीचर के 22, वार्डन के 272, फार्मासिस्ट के 42, मैनेजर के 20, नर्स के 90, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 13, अटेंडेंट के 90 और अन्य पद शामिल हैं। कैंडिडेट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ (लिंक 21 नवंबर को एक्टिव होगा) पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।

12वीं से लेकर मास्टर्स तक के कैंडिडेट्स इन पदों पर अप्लाय कर सकते हैं। एज लिमिट 18 से 37 साल तय की गई है और सिलेक्ट होने पर कैंडीडेट्स को 19,900 रुपए प्रतिमाह से लेकर 1,51, 100 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी।

2. इंडियन एयर फोर्स में भर्ती का मौका

इंडियन एयर फोर्स ने विभिन्न पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह वैकेंसी फ्लाइंग, टेक्निकल, नॉन टेक्निकल एन्ट्री और अन्य डिपार्टमेंट में है। कैंडिडेट्स 1 दिसंबर से इंडियन एयर फोर्स के ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।

इन पोस्ट्स के लिए अप्लाय करने के लिए कैंडिडेट्स के पास बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। 20 से 26 साल तक के कैंडिडेट्स इसमें अप्लाय कर सकते हैं। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 56, 100 रुपए से लेकर 1,77, 500 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

करेंट अफेयर्स

1. भारत और श्रीलंका के बीच शुरु हुआ ‘मित्र शक्ति-2023’ युद्ध अभ्यास

भारत और श्रीलंका के संयुक्त सैन्य अभ्यास का नौवां संस्करण 16 नवंबर को शुरू हो गया है। यह अभ्यास महाराष्ट्र के पुणे में हो रहा है, जो 29 नवंबर तक चलेगा।

मित्र शक्ति 2023 इस युद्ध अभ्यास का नौंवा एडिशन है।

मित्र शक्ति 2023 इस युद्ध अभ्यास का नौंवा एडिशन है।

इस युद्ध अभ्यास का नाम ‘मित्र शक्ति-2023’ रखा गया है। अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर 7 के तहत उप पारंपरिक संचालन का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है। युद्ध अभ्यास में भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के 15 सैनिक और श्रीलंकाई वायु सेना के पांच सैनिक भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

2. . ChatGPT के CEO को हटाया गया

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने को-फाउंडर और CEO सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है।

OpenAI के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन की काबिलियत पर कंपनी बोर्ड को भरोसा नहीं।

OpenAI के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन की काबिलियत पर कंपनी बोर्ड को भरोसा नहीं।

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) मीरा मुराती अब अंतरिम CEO की भूमिका निभाएंगी। हालांकि कंपनी में परमानेंट CEO की खोज भी जारी है। बोर्ड को कहना है कि अब कंपनी को उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। OpenAI ने नवंबर 2022 में दुनिया के लिए ChatGPT अनवील किया था।

3. असम सरकार ने SEBA और AHSEC का विलय किया

असम कैबिनेट ने 16 नवंबर को दो स्कूल शिक्षा बोर्डों यानी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ असम (SEBA) और असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) को एक सिंगल बोर्ड में विलय करने की मंजूरी दे दी है। इसे असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) के रूप में गठित किया गया है। इससे पहले SEBA, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा था। जबकि, AHSEC को बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कैबिनेट का कहना है कि, ASSEB को गठित करने का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के मानकों और गुणवत्ता का विकास, विनियमन और पर्यवेक्षण करना है।

4. इतिहासकार और लेखक बी.एन. गोस्वामी का निधन हुआ

प्रसिद्ध कला इतिहासकार और लेखक बी.एन. गोस्वामी का शुक्रवार, 17 नवंबर को चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में निधन हो गया। गोस्वामी के फेफड़ों में संक्रमण था और उनकी आयु 90 वर्ष थी। गोस्वामी पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता थें।

BN गोस्वामी को पहाड़ी शैली में चित्रकला के लिए जाना जाता है।

BN गोस्वामी को पहाड़ी शैली में चित्रकला के लिए जाना जाता है।

इन्हें पहाड़ी शैली की चित्रकला में उनके काम के लिए जाना जाता है। गोस्वामी पंजाब विश्वविद्यालय में कला इतिहास के प्रोफेसर भी रहे चुके हैं।

दिनभर के और करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

आखिर में एक काम की बात…ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट यानी AILET 2024 के एडमिट कार्ड आज यानी 20 नवंबर को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली द्वारा जारी किए जा रहे हैं। कैंडिडेट्स nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10 दिसंबर को सुबह 11 से दोपर 1 बजे तक यह एग्जाम होगा।

The Hindu हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *