Saturday , 20 June 2026

Vivo X300 Ultra Launch | 200MP Camera, Snapdragon 8 Elite Gen 5 India


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी वीवो 6 मई को भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज ‘X300’ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी वीवो X300 अल्ट्रा और वीवो X300 FE पेश करेगी।

इसमें सबसे खास अल्ट्रा मॉडल होगा जिसे सबसे पावरफुल कैमरा स्मार्टफोन में से एक माना जा रहा है। इसमें कंपनी ZEISS तकनीक के साथ एडवांस टेलीफोटो लेंस के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

कीमत: 60 हजार से शुरू हो सकती है रेंज

कंपनी 6 मई को दोपहर 12 बजे एक इवेंट में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी।

  • वीवो X300 अल्ट्रा: इस फ्लैगशिप फोन की कीमत 1,29,999 रुपए के करीब हो सकती है। यह विक्ट्री ग्रीन और एक्लिप्स ब्लैक कलर्स में आएगा।
  • वीवो X300 FE: इस मॉडल की शुरुआती कीमत 60,000 रुपए के आसपास हो सकती है। ये अर्बन ऑलिव, पर्पल और नॉयर ब्लैक कलर में आएगा।

डिजाइन और बिल्ड: प्रीमियम लुक के साथ मिलेगी डस्ट-वॉटर सेफ्टी

  • बिल्ड: फोन में मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बैक का इस्तेमाल किया गया है। बैक पैनल पर खास टेक्सचर दिया गया है जो हाथों में अच्छी ग्रिप देता है।
  • डिस्प्ले और बेजल्स: फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर पंच-होल डिजाइन मिलता है।
  • पोर्ट्स: फोन के निचले हिस्से में USB टाइप-सी पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। वॉल्यूम और पावर बटन दाईं तरफ दिए गए हैं।
  • सेफ्टी: पानी और धूल से बचाव के लिए इन फोन्स को हाई IP रेटिंग दी गई है, जिससे खराब मौसम में भी फोन सुरक्षित रहता है।

कैमरा: 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और अल्ट्रा जूम

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए X300 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

  • मेन कैमरा: इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलता है।
  • सेल्फी: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • एक्सट्रा फीचर्स: इसमें ‘ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर’ और ‘इमेजिंग ग्रिप किट’ का सपोर्ट भी मिलेगा, जो मोबाइल को एक प्रोफेशनल कैमरे की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

वहीं, X300 FE में 50 मेगापिक्सल का सोनी OIS प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इसमें वीवो की सिग्नेचर ‘ऑरा लाइट’ भी मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और दमदार डिस्प्ले

  • प्रोसेसर: अल्ट्रा मॉडल में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है जो 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। वहीं FE मॉडल स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 के साथ आएगा।
  • डिस्प्ले: FE मॉडल में 6.31-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। अल्ट्रा मॉडल में बड़ी डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट के साथ पीक ब्राइटनेस भी ज्यादा होगी।
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजन OS 6 पर काम करेगा। बेहतर गेमिंग के लिए इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

पावरबैकअप: 6600mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में इंडिया मॉडल्स में कुछ बदलाव किए गए हैं।

  • X300 अल्ट्रा: भारत में इसे 6600mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा (चीन में यह 7100mAh थी)। इसके साथ 100W फ्लैश चार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
  • X300 FE: इसमें 6500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch

Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *