Saturday , 1 August 2026

UTCA Cricket Coach Rajiv Nayyar Attacked by Unknown Men


चंडीगढ़1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (UTCA) की पुरुष टीम के हेड कोच राजीव नय्यर के साथ मोहाली के सेक्टर 97 के पास मारपीट हुई है।उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।

58 साल के कोच ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को पांच अज्ञात लोगों ने उनकी कार रुकवाकर उन पर हमला कर दिया। हमलावर एक सफेद रंग की एसयूवी में सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

फिलहाल, नय्यर अक्टूबर में शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए चंडीगढ़ यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को तैयार कर रहे हैं।

मैच से लौटते समय हुआ हमला

नय्यर की शिकायत के अनुसार वे लॉन्चिंग पैड एकेडमी में अपनी टीम के लिए एक क्रिकेट मैच आयोजित करने गए थे। शाम करीब 5 बजे जब मैच खत्म हुआ और वह अपनी कार से वापस जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की।

नय्यर ने इस हमले को बिना किसी उकसावे के की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है और न ही हमलावरों की पहचान की है।

पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया

सोहाना पुलिस स्टेशन में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने (रायटिंग) का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगा लिया है और मामले की जांच जारी है।

नय्यर ने एमपी के कोच को थप्पड़ मारा था

राजीव नय्यर पर पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश के कोच संदीप अरोड़ा पर थप्पड़ मारने और अपमानित करने का आरोप लगाया था।नय्यर टीम को लेकर BCCI के घरेलू टूर्नामेंट के दौरान इंदौर दौरे पर गए थे। उस शिकायत के बाद नय्यर को छुट्टी पर भेज दिया गया था और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई थी।

पिछले साल वेंकटरमन पर हमला हुआ था पिछले साल दिसंबर में पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन परिसर के पास 3 क्रिकेटर्स ने अंडर-19 हेड कोच एस. वेंकटरमन पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन न होने से नाराज जे. कार्तिकेयन, ए. अरविंदराज और एस. संतोष कुमारन ने कोच से मारपीट की थी।

—————————————–

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन की कप्तानी, रिंकू सिंह उप-कप्तान

सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन टीम को खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई है। टीम में भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह, हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी शामिल हैं। रिंकू को उपकप्तान बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी; कहा- थैंक्यू योगी जी आपने जॉब दी

गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने जूडो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *