Wednesday , 6 May 2026

US Frank Capriyo Death Reason Update | American Judge | अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन: माता-पिता के केस सुनने के लिए बच्चों को बुलाते थे; दयालु जज के नाम से फेमस हुए


वॉशिंगटन डीसी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का बुधवार को निधन हो गया। वे 88 साल के थे। कैप्रियो लंबे समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ रहे थे। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की जानकारी दी।

कैप्रियो अपने कोर्ट शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ से दुनियाभर में मशहूर हुए। यह शो 2018 से 2020 तक चला और कई डेटाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ।

उनकी दया और इंसानियत भरे फैसलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।। उन्होंने कई बार गरीब परिवारों के चालान माफ किए और लोगों को हौसला दिया।

सोशल मीडिया पर कैप्रियो के कई वीडियो वायरल

जज फ्रैंक कैप्रियो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके 34 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो को ऑनलाइन अरबों बार देखा गया।

कैप्रियो के कुछ वायरल वीडियो यहां देखें……..

1. बुजुर्ग पिता का चालान माफ किया

2. माता-पिता के केस सुनने के लिए बच्चों को बुलाते थे

एक दिन पहले इंटाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया

कैप्रियो ने रविवार को ही इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वे फिर से अस्पताल में हैं। उन्होंने लोगों से प्रार्थना करने की अपील की थी।

कैप्रियो को लोग दुनिया का सबसे दयालु जज कहते थे। उनका मानना था कि न्याय में दया और इंसानियत जरूर होनी चाहिए।

रोड आइलैंड में एक दिन के लिए झंडा आधा झुकाया

कैप्रियो का जन्म अमेरिका के रोड आइलैंड में हुआ था। रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने उन्हें राज्य का असली खजाना बताया। राज्य में उनके सम्मान में झंडे आधे झुका दिए गए हैं।

उन्होंने लंबे समय तक म्युनिसिपल जज के तौर पर काम किया। 2023 में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें कैंसर है। इलाज के दौरान वे लगातार लोगों से जुड़े रहे और अपडेट देते रहे।

कैप्रियो पारिवारिक जीवन में भी बेहद समर्पित थे। परिवार ने कहा कि वे एक अच्छे पति, पिता, दादा और परदादा के रूप में याद किए जाएंगे। कैप्रियो की दयालुता और इंसानियत की मिसाल हमेशा याद रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता

दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *