



न्यूयॉर्क23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस घटना के बाद नियाग्रा फॉल्स पर दोनों देशों को जोड़ने वाले सभी चार पुल बंद कर दिए गए हैं। फेडरेल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) जांच में जुटी है।
न्यूयॉर्क के नियाग्रा फॉल्स में अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले रेनबो ब्रिज पर बुधवार को एक कार में विस्फोट हो गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल है।
नियाग्रा फॉल्स मेयर ऑफिस के मुताबिक, जिस वाहन में विस्फोट हुआ। वह गाड़ी कनाडा से अमेरिका आ रही थी।
इस घटना के बाद नियाग्रा फॉल्स पर दोनों देशों को जोड़ने वाले सभी चार पुल बंद कर दिए गए हैं। फेडरेल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) जांच में जुटी है।
दोनों देशों के चार बॉर्डर क्रासिंग पर लगी रोक
स्थानीय अधिकारियों ने बताया, राज्य एजेंसियां मौके पर हैं। घटना के चलते पश्चिमी न्यूयॉर्क में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच सभी चार इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दी गई हैं। इनमें रेनबो ब्रिज के अलावा लेविस्टन, व्हर्लपूल और पीस ब्रिज शामिल हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक बयान में कहा, FBI संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा पार वाहन विस्फोट की जांच कर रही है।
हादसे के बाद की तस्वीरें…

गाड़ी में विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के बूथ भी तहस-नहस हो गए।

हादसे के बाद बॉर्डर पर सन्नाटा पसरा है। फिलहाल चार बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
अमेरिका में इस साल 96,917 भारतीय अवैध तौर से घुसे:मेक्सिको-कनाडा बॉर्डर से करते हैं एंट्री

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (यूसीबीपी) ने भारतीय मूल के लोगों की एंट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीय मूल के लोगों की गिनती रिकॉर्ड स्तर पर है। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर 96 हजार 917 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश से हैं। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link