Tuesday , 26 May 2026

UPSC 194 Vacancies | Rajasthan Teacher Jobs


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, राजस्थान में 121 टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। साथ में JKSSB ने 130 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के 194 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से DGCA, PESO, डाक विभाग, IMD, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय, MSME मंत्रालय सहित कई विभागों में भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • एयरवर्दीनेस ऑफिसर : फिजिक्स/मैथ/विमान रखरखाव में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग + AME लाइसेंस
  • डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव : केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री / केमिस्ट्री में एमएससी
  • मैनेजर (मेल मोटर सर्विस): मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग बी टेक
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर : ऑयल टेक्नोलॉजी बीटेक/बीई या शुगर टेक पीजी डिप्लोमा
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (केमिकल इंजीनियरिंग): केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर
  • साइंटिफिक ऑफिसर : फिजिक्स पीजी, मैकेनिकल, मैटलर्जी डिग्री
  • डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री
  • एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग : बीई, बीटेक, एम टेक, पीएचडी
  • लेक्चरर (परशियन लैंग्वेज): परशियन में पीजी
  • लेक्चरर (तिब्बेतन लैंग्वेज): तिब्बती भाषा में पीजी
  • साइंटिस्ट बी (एटमॉस्फेरिक साइंस): संबंधित विषय में पीजी
  • साइंटिस्ट बी (जनरल मीटिरियोलॉजी): संबंधित क्षेत्र में पीजी
  • साइंटिस्ट बी (इंस्ट्रूमेंटेशन): इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री
  • डिप्टी डायरेक्टर (सिविल इंजीनियरिंग): सिविल इंजीनियरिंग डिग्री, पीजी
  • जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर : बीटेक, बीई, बीएससी
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री
  • डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी : माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री
  • असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड – 1 (IEDS) (Chemical) : संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री

एज लिमिट :

पद के अनुसार, अधिकतम 30 – 48 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल एग्जाम

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 25 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क

सैलरी:

लेवल – 7 से लेवल – 13 के अनुसार

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. राजस्थान में 121 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से शुरू आवेदन

RPSC ने 1st ग्रेड शिक्षक (स्पेशल एजुकेशन) के 121 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और म्यूजिक में पोस्ट ग्रेजुएशन। इसी के साथ बीएड (स्पेशल एजुकेशन) या बीएड +2 साल का डिप्लोमा (स्पेशल एजुकेशन)
  • हिंदी लैंग्वेज और राजस्थानी कल्चर की जानकारी होनी चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 44,300 – 1,40,100 रूपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट
  • मेडिकल एग्जाम

एग्जाम सिलेबस :

  • टीचिंग मैथडोलॉजी
  • स्पेशल एजुकेशन कॉन्सेप्ट
  • राजस्थान जनरल नॉलेज
  • करेंट अफेयर्स
  • एजुकेशनल साइकोलॉजी

फीस :

  • जनरल/बीसी/ईबीसी (CL)/और अन्य स्टेट के कैंडिडेट्स : 600 रुपए
  • बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस/ (एनसीएल) : 400 रुपए
  • करेक्शन फीस- 500 रुपए

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य : न्यूनतम 40%
  • एससी, एसटी : न्यूनतम 35%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस पूरी करें।
  • “1st Grade Teacher (Special Education) Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. JKSSB ने 130 भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, 22 जून से आवेदन शुरू

जम्मू और कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की ओर से 130 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 22 जून से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार 10वीं पास, आईटीआई की डिग्री, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, संबंधित क्षेत्र में डिग्री।

इन पदों पर होगी भर्ती :

  • इलेक्ट्रिशियन
  • प्लंबर
  • लैबोरेटरी असिस्टेंट
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट
  • कंप्यूटर असिस्टेंट
  • जूनियर ग्रेडर
  • मशीन मैन
  • बाइंडर
  • हेड वीवर
  • प्रेस मैकेनिक
  • रेफ्रिजरेटर मैकेनिक
  • हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन

सैलरी : 19,900 – 1,13,500 रुपए प्रतिमाह

एज लिमिट :

अधिकतम 40 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन/ओएमआर बेस्ड एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, आरबीए, एएलसी और आईबी (पुरुष उम्मीदवार) : 600 रुपए
  • एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 500 रुपए

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • उम्मीदवार का पैन कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 28 मई

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। इस भर्ती की जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा।
  • मेंटेनर : 10वीं पास, 2 साल की आईटीआई डिग्री

एज लिमिट :

  • स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : 18 – 28 साल
  • मेंटेनर : 18–25 साल

फीस :

  • अनरिजर्व (पुरुष): 600 रुपए
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, एक्स सर्विसमैन : 300 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • साइको एप्टीट्यूड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

एग्जाम पैटर्न :

सेक्शनस्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियरमेंटेनर
टेक्निकल नॉलेज
4040
गुजराती लैंग्वेज
2020
लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग
2015
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
2010

जनरल इंग्लिश

2015
ड्यूरेशन2 घंटे2 घंटे
निगेटिव मार्किंग0.25 मार्क्स0.25 मार्क्स

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • Career पर क्लिक करके Recruitment सेक्शन पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पोर्टल ढूंढें और रजिस्टर करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • संबंधित डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

SSC CGL ने 12,256 पदों पर निकाली भर्ती, हरियाणा में 255 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू, ओडिशा में JE की 606 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSC CGL ने 12,256 पदों पर निकाली भर्ती की, हरियाणा में 255 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू होने की। साथ में ओडिशा में जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

DRDO Internship & SGPGIMS Recruitment

6 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 20 इंटर्नशिप की भर्ती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *