Sunday , 28 June 2026

UP Home Guard Recruitment Result


यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट रविवार दोपहर जारी कर दिया गया। कुल 41 हजार 424 पदों के लिए 1 लाख 7 हजार 221 कैंडिडेट पास हुए हैं। इस तरह एक पद के लिए करीब 2.6 गुना कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गय

.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हर जिले की अलग-अलग कटऑफ मेरिट जारी की है। आंसर की (ANSWER) भी जारी हुई है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों ने 2 सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया है।

अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थी 4 जुलाई तक अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

होमगार्ड भर्ती के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा कराई गई थी। 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 6 पालियों में हुई थी।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की डेट जल्द जारी होगी

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट (PST) की तारीखें जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी, अपडेट और दिशा-निर्देश के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। यदि किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होती है, तो उस स्थिति में भर्ती बोर्ड का निर्णय ही अंतिम और मान्य होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPPBPB UP Police Home Guard Result 2026” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करिए आंसर की देखिए

शारीरिक मानक परीक्षा में क्या होगा?

परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। पुरुष कैंडिडेट के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग में 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।

वहीं महिला कैंडिडेट के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर तय की गई है। सभी श्रेणी की महिला कैंडिडेट का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या होगा? शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष कैंडिडेट को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ये चीजें जरूरी

पास कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए तैयार रहना होगा। DV के दौरान कैंडिडेट को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पेश करने होंगे।

इन सब प्रक्रिया से गुजरने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 20,200 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधा, पेंशन और बीमा जैसी अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण भर्ती में सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 2 फीसदी, भूतपूर्व सैनिक को 5 फीसदी और महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

2011 में हुई थी आखिरी बार भर्ती

उत्तर प्रदेश में आखिरी बार होमगार्ड की भर्ती साल 2011 में मायावती के शासनकाल में हुई थी। यह भर्ती जिला स्तर पर हुई थी। इसके बाद से होमगार्ड विभाग में एक भी बड़ी भर्ती नहीं हुई।

भाजपा सरकार में 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू जरूर हुई, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। यह भर्ती प्रयागराज में की गई थी। इस मामले में तत्कालीन जिला कमांडेंट को सस्पेंड भी कर दिया गया था। उसके बाद से होमगार्ड की कोई भर्ती नहीं हुई।

————————-

ये खबर भी पढ़िए-

चंपत राय अयोध्या से हटेंगे, दिल्ली जाना तय:अनिल मिश्रा साइडलाइन होंगे; राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव या CEO बन सकते हैं नृपेंद्र मिश्रा

राम मंदिर ट्रस्ट ने आखिरकार 27 जून (शनिवार) को महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर ही दी। करीब 30 घंटे तक ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद दोनों ही इस्तीफे की खबर को सार्वजनिक करने से बचते रहे। अब 11 जुलाई को अयोध्या के मणिराम दास जी की छावनी में ट्रस्ट की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Graduates Get Chance, Age Limit 40 Years

Hindi NewsCareerUPPSC PCS Recruitment 2024: Graduates Get Chance, Age Limit 40 Years9 घंटे पहलेकॉपी लिंकउत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *