Tuesday , 28 July 2026

Toyota’s cheapest SUV launched in India | टोयोटा की सबसे सस्ती SUV भारत में लॉन्च: अर्बन क्रूजर टैजर एक लीटर पेट्रोल में 22.8km चलेगी, शुरुआती कीमत ₹7.73 लाख


19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज इंडियन मार्केट में (3 अप्रैल) अपनी सबसे सस्ती SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि कार 22.8kmpL का माइलेज देगी।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर बेस्ड ये कंपनी की सबसे सस्ती SUV है। इसकी कीमत 7.73 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 13.03 लाख रुपए तक जाती है, दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

टोयोटा ने कार की बुकिंग आज से ऑफिशियली शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। कंपनी ने कार को 12 वैरिएंट और 8 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

यह CNG के साथ भी अवेलेबल है, इसकी कीमत 8.71 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। टोयोटा टैजर का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रोंक्स से होगा। इसके अलावा, यह भारत में टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और को भी टक्कर देगी।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

नई गाड़ियों में V2V सिस्टम का ड्राफ्ट नियम जारी:गाड़ियां आपस में करेंगी बात, अंधे मोड़ पर भी पहले ही मिलेगा अलर्ट

कल्पना कीजिए, आपकी कार ऐसे अंधे मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां सामने से आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *