Friday , 1 August 2025
Breaking News

Thailand wild animal smuggling; Indians arrested | Animal smuggling case update | जंगली जानवरों की तस्करी के आरोप में 6 भारतीय गिरफ्तार: ​​​​​​​थाईलैंड के एयरपोर्ट पर 87 जानवर बरामद; इनमें 21 सांप, 29 मॉनिटर लिजर्ड शामिल

[ad_1]

बैंकॉक11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर उन जानवरों की है, जिनकी तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी। - Dainik Bhaskar

तस्वीर उन जानवरों की है, जिनकी तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी।

थाईलैंड में बैंकॉक एयरपोर्ट से 87 जंगली जानवारों की तस्करी के आरोप में 6 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक रेड पांडा और एक टैमरिन मंकी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आरोपियों ने अपने लगेज में जानवरों को छिपा रखा था। वे बैंकॉक से मुंबई आ रहे थे।

तस्करी की लिस्ट में 29 मॉनिटर लिजर्ड, 21 सांप और तोते समेत 15 पक्षी शामिल थे। कस्टम डिपार्टमेंट के मुताबिक, सभी जानवरों को बेहद सावधानी के साथ सामान के बीच में छिपाया गया था। दोषी साबित होने पर सभी आरोपियों को 10 साल जेल की सजा या इम्पोर्ट ड्यूटी से 4 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जा सकता है।

तस्वीर एक सुलावेसी भालू की है। यह दुनिया के उन जानवरों की सूची में शामिल है, जो तेजी से लुप्त हो रहे हैं।

तस्वीर एक सुलावेसी भालू की है। यह दुनिया के उन जानवरों की सूची में शामिल है, जो तेजी से लुप्त हो रहे हैं।

तस्वीर टैमरिन मंकी (बंदर) की है, जिसकी तस्करी करने की कोशिश की गई थी।

तस्वीर टैमरिन मंकी (बंदर) की है, जिसकी तस्करी करने की कोशिश की गई थी।

पिछले साल तस्करी कर ताइवान भेजे गए थे 30 जानवर
इससे पहले फरवरी में भी एक मंगोलियाई शख्स को बैंकॉक के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उस पर कोमोडो ड्रैगन, पायथन सांप और 20 जिंदा मछलियों की तस्करी की कोशिश करने का आरोप है। वहीं अक्टूबर 2023 में एक यात्री ने 30 जानवरों की थाईलैंड से ताइवान तस्करी की थी। इनमें कछुओं के 28 बच्चे शामिल थे। मामला सामने आने के बाद एयरपोर्ट ने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था।

तस्करों ने तोते समेत 15 पक्षियों की भी तस्करी करने की कोशिश की थी।

तस्करों ने तोते समेत 15 पक्षियों की भी तस्करी करने की कोशिश की थी।

जानवरों को प्लास्टिक के बैग और टोकरी में रखकर ले जाया जा रहा था। इन्हें मजबूत टेप से बंद कर रखा था।

जानवरों को प्लास्टिक के बैग और टोकरी में रखकर ले जाया जा रहा था। इन्हें मजबूत टेप से बंद कर रखा था।

यह उन बैग्स की तस्वरी में है, जिसमें कपड़ों के बीच जानवरों को रखा गया था।

यह उन बैग्स की तस्वरी में है, जिसमें कपड़ों के बीच जानवरों को रखा गया था।

जानवरों की तस्करी 12 लाख करोड़ का मार्केट
थाईलैंड जंगली जानवरों की तस्करी के मामले में प्रमुख केंद्रों में से एक है। यहां से जानवरों को तस्करी के लिए ज्यादातर चीन और वियतनाम ले जाया जाता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में भारत में भी जानवरों की तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जंगली जानवरों की तस्करी दुनिया में चौथा सबसे बड़ा अवैध व्यापार है। यह करीब 8-12 लाख करोड़ प्रति साल तक का मार्केट है।

यह खबर भी पढ़ें…

ईरान ने अंतरिक्ष में जानवर भेजे:2029 तक इंसानों को भेजने की तैयारी, 11 साल पहले बंदर को कराई थी अंतरिक्ष की सैर

ईरान ने एक कैप्सूल में जानवरों को अंतरिक्ष भेजा है। ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, देश आने वाले सालों में इंसान को स्पेस में भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत बुधवार (6 दिसंबर) को एक कैप्सूल जानवरों को लेकर पृथ्वी के ऑर्बिट तक पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…

60% बीमारियां जानवरों से फैलतीं:बिल्लियों की खरोंच से बैक्टीरिया स्किन में घुसता, प्रेग्नेंट महिला और बच्चों पर अधिक खतरा; जानें बचने के उपाय

केरल में कोरोना से भी ज्यादा घातक निपाह वायरस की वजह से वहां लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। 2 मरीजों की जान जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन बनाकर 700 से ज्यादा लोगों की निगरानी की जा रही है। कोरोना की तरह ही पशु-पक्षियों से ही इंसानों तक पहुंचे इस वायरस का न तो कोई इलाज है और न ही वैक्सीन और संक्रमण के बाद जान बचना मुश्किल हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *