Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Tata Motors hikes Price Commercial Vechile prices upto 3%| Know new prices | 2% महंगी मिलेंगी ऑडी की कारें, 1 जनवरी 2024 से लागू होंगी नई कीमतें

[ad_1]
  • Hindi News
  • Business
  • Tata Motors Hikes Price Commercial Vechile Prices Upto 3%| Know New Prices

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स ने आज यानी 10 दिसंबर (रविवार) को अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। टाटा मोटर्स ने बताया कि कंपनी इनपुट लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला ले रही है।

कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स के भी दाम बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन कीमतें कितनी बढ़ाई जाएंगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। संभव है, जल्द ही इसका भी ऐलान होगा। इसके अलावा, देश की लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए साल से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में हैचबैक कार टियागो से लेकर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सफारी तक शामिल है। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपए से लेकर 25.94 लाख के बीच है।

मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी होने के कारण कंपनियां कारों के दाम बढ़ा रही हैं।

मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी होने के कारण कंपनियां कारों के दाम बढ़ा रही हैं।

जनवरी से 2% महंगी मिलेंगी ऑडी की कारें
लग्जरी कार बनाने वाली दिग्गज जर्मन कंपनी ऑडी इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अगले साल जनवरी से भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें 2% तक बढ़ाएगी। कंपनी ने दाम में बढ़ोतरी के लिए बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट को जिम्मेदार बताया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2024 से सभी मॉडल पर लागू होंगी।

ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘सप्लाई चेन से संबंधित इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के कारण हमने ब्रांड की प्रीमियम प्राइस पोजिशनिंग को बनाए रखने के लिए अपने मॉडलों में प्राइस करेक्शन किया है।’ ऑडी इंडिया Q3 SUV से लेकर स्पोर्ट्स कार RSQ8 तक कई वाहन भारत में बेचती है, जिनकी कीमत 42.77 लाख रुपए से 2.22 करोड़ रुपए के बीच है।

जनवरी-2024 से महंगी हो जाएंगी मारुति की कारें
मारुति सुजुकी ने भी अपने लाइन-अप में शामिल सभी गाड़ियों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए महंगाई और रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट के साथ मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को जिम्मेदार बताया है।बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी-2024 से लागू होंगी। मारुति सुजुकी ने कीमतों में बढ़ोतरी के स्केल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जानकारी दी है कि कीमतें मॉडल के अनुसार अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी।

मारुति ने इस साल तीसरी बार बढ़ाए दाम
मारुति सुजुकी ने इस साल तीसरी बार अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले 1 अप्रैल को सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा किया था। वहीं, 16 जनवरी, 2023 को सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1.1% का इजाफा किया था। तब भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई गई थीं।

अक्टूबर में अब तक की सबसे ज्यादा सेल, 1.99 लाख गाड़ियां बेचीं
मारुति सुजुकी ने अक्टूबर महीने में अभी तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। मारुति ने कुल 1.99 लाख वाहनों की बिक्री की। सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री 1.67 लाख से बढ़कर 1.99 लाख यूनिट हो गई है। यानी गाड़ियों की बिक्री में 18.9% का इजाफा हुआ।

कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स में भी करीब 20.5% का इजाफा हुआ है, जो 1.77 लाख यूनिट हो गई है। एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने इजाफा किया है। कंपनी का एक्सपोर्ट कुल 7.3% बढ़ा है, जो सालाना आधार पर बढ़कर 21,951 यूनिट हो गया है।

इस तिमाही में कंपनी ने 5,52,055 यूनिट व्हीकल बेचे
सितंबर तिमाही में कंपनी ने टोटल 552,055 व्हीकल बेचे हैं। इसमें से 482,731 व्हीकल घरेलू मार्केट में बेचे गए हैं और 69,324 कारों को एक्सपोर्ट किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने टोटल 517,395 यूनिट व्हीकल बेचे थे, जिसमें 454,200 व्हीकल घरेलू मार्केट में बेचे गए थे और 63,195 एक्सपोर्ट किए गए थे।

दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 80.3% बढ़ा
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 27 अक्टूबर को Q2FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 80.3% बढ़कर ₹3716.5 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 2,061 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

कंपनी का रेवेन्यू इस तिमाही में साल-दर-साल 23.8% बढ़कर ₹37,062.1 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही ने ₹29,930.8 करोड़ था। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस तिमाही में नेट सेल्स सालाना आधार पर 24.5% बढ़कर ₹35,535.10 करोड़ रही, जो पिछले साल Q2FY23 में ₹28,543.50 थी।

भारतीय बाजार में 6 ईवी उतारेगी मारुति सुजुकी
आने वाले समय में कंपनी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर रहेगा। इसके तहत अब वह अपनी कारों को गाय के गोबर से बने बायो गैस पर चलाने की तैयार कर रही है। SMC ने टोयोटा-सुजुकी साझेदारी के तहत 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की योजना बनाई है। 2024 में वह अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च कर देगी। इसके बाद 2030 तक अगली 5 कारों को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

SMC का कहना है कि हम अलग-अलग देशों की सरकार के निर्धारित लक्ष्य के आधार पर साल 2070 तक कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल करने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए जापान-यूरोप में 2050 और भारत में 2070 तक के टारगेट सेट किए हैं। कार्बन न्यूट्रल पोर्टफोलियो को हासिल करने के लिए कंपनी 4.5 ट्रिलियन येन (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगी। कंपनी का 4.39 लाख करोड़ रुपए के टर्नओवर का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *