Wednesday , 6 May 2026

sunil grover mimicry virat kohli laughs video viral | सुनील की मिमिक्री देख विराट कोहली ने पकड़ लीं पसलियां: कपिल देव की नकल पर हंसी नहीं रोक पाए क्रिकेटर, देखें वीडियो


58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जब सुनील ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की मिमिक्री की, तो विराट बहुत हंसे और यहां तक कि हंसी के मारे अपनी पसलियां पकड़ने लगे।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रोवर के एक्ट पर विराट लगातार हंसते जा रहे हैं। एक वक्त तो ऐसा आया जब कोहली कुर्सी से झुक गए और पसलियों को सहलाने लगे। यह देखकर ग्रोवर ने मजाक में पूछा – “सब ठीक-ठाक है?”

वहीं शो के होस्ट गौरव कपूर ने भी हंसते हुए कहा – “भाई, दो दिन में मैच खेलना है, पसलियां मत तुड़वा देना हंसा-हंसा कर।”

सुनील ग्रोवर के एक्ट पर ठहाके लगाते हुए विराट कोहली।

सुनील ग्रोवर के एक्ट पर ठहाके लगाते हुए विराट कोहली।

कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रांची पहुंचे

विराट और सुनील का यह वीडियो एशियन पेंट्स इवेंट का बताया जा रहा है। यह इवेंट हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया था। यह इवेंट विराट कोहली के रांची रवाना होने से पहले हुआ था। कोहली अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए रांची पहुंच चुके हैं। पहला मुकाबला कल वहीं खेला जाएगा।

कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की थी। शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने तीसरे वनडे में 74 रन की नाबाद पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ शानदार साझेदारी की थी, हालांकि भारत सीरीज 1-2 से हार गया था।

2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था और इस साल टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Shashi Shekhar Vempati New CBFC Chairperson

36 मिनट पहलेकॉपी लिंकसेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के नए अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति।सूचना एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *