Friday , 1 August 2025
Breaking News

Siddharth Malhotra celebrated his birthday with fans | सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया: ‘फाइटर’ का प्रमोशन करने पहुंचे ऋतिक, शिल्पा शेट्टी और अरबाज खान की पत्नी भी नजर आईं

[ad_1]

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने उनके फैंस उनके घर पहुंचे। सिद्धार्थ के सभी फैंस ने उन्हें केक खिलाया। एक्टर भी अपने चाहने वालों को केक खिलाते दिखाई दिए। उन्होंने अपने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ इन दिनों चर्चा में है। इसी दौरान फिल्म का प्रमोशन करने ऋतिक ‘इंडियन आइडल’ शो के सेट पर नजर आए। शो का सेट मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में है। एक्टर के लुक की बात करें तो वो लाइट कलर जैकेट और व्हाइट पैंट के साथ मैचिंग शूज पहने नजर आए। उन्हें देखकर एक पैपराजी ने जय हिंद का नारा लगाया। इसपर एक्टर ने भी जय हिंद दोहराया।

बता दें ऋतिक की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ देशभक्ति के ऊपर है। इसमें दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

शिल्पा शेट्टी विंटर लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वो इन दिनों ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का प्रीमियर 19 जनवरी को अमेजन प्राइम पर होगा। शिल्पा के अलावा इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

अरबाज खान हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने 56 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से शादी की। शुरा अरबाज से 15 साल छोटी हैं। शादी के बाद से कपल कई बार साथ नजर आ चुके हैं। इसी बीच शुरा खान अंधेरी के एक नेल स्टूडियो से बाहर निकलती दिखाई दीं। शुरा वहां नेल आर्ट कराने पहुंची थीं।

मानुषी छिल्लर मुंबई के एक कॉलेज फेस्ट में बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस दौरान वो स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मानुषी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की तैयारी में व्यस्त हैं।

मुंबई के बांद्रा में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आईं। एक्ट्रेस कंप्लीट लेदर लुक में दिखाई दीं। हुमा इस साल ‘महारानी’ सीरीज के तीसरे सीजन पर काम करेंगी। बता दें इसके पहले दो सीजन आ चुके हैं। इसमें उनके साथ सोहम शाह नजर आए हैं।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *