Friday , 1 August 2025
Breaking News

Shubhman Gill shares his 2023 resolution | शुभमन गिल ने अपना 2023 रेजोल्यूशन शेयर किया: लिखा- प्लान के मुताबिक कुछ चीजें नहीं हई, 2024 में पूरे करूंगा लक्ष्य

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शुभमन गिल ने भारत के लिए साल 2023 में 7 शतक लगाए। - Dainik Bhaskar

शुभमन गिल ने भारत के लिए साल 2023 में 7 शतक लगाए।

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने 2023 सीजन पर विचार करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभवों, एंटरटेनमेंट और सीख से भरा था। गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

गिल ने लिखा, 2023 के खत्म होने के साथ, यह साल अनुभवों, मौज-मस्ती और अन्य बेहतरीन सीख से भरा रहा है। साल का एंड प्लान के मुताबिक नहीं हुआ, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने लक्ष्य के करीब आ गए और अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं अपने गोल्स साल 2024 में पूरे करूंगा।

गिल की लिस्ट में लिखे पॉइंट्स

  • भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक
  • फैमिली को खुश रखना
  • अपना बेस्ट एफर्ट देना
  • वर्ल्ड कप जीतना
  • IPL में ऑरेंज कैप हासिल करना
शुभमन गिल ने यह नोट 31 दिसंबर 2022 को साल 2023 के लिए लिखा था।

शुभमन गिल ने यह नोट 31 दिसंबर 2022 को साल 2023 के लिए लिखा था।

गिल ने लगभग पूरे किए सभी रेजोल्यूशन
गिल ने साल का समापन 7 शतकों के साथ किया, जो कि कोहली से केवल एक कम है और IPL में ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। गिल भारत के लिए वर्ल्ड कर नहीं जीत सके, लेकिन अपना बेस्ट एफर्ट देकर फाइनल तक का रास्ता तय किया।

शुभमन गिल ने IPL 2023 में 17 मैचों में 890 रन बनाए।

शुभमन गिल ने IPL 2023 में 17 मैचों में 890 रन बनाए।

नंबर-1 बल्लेबाज भी बने गिल
गिल नवंबर 2023 में दुनिया के नंबर-1 वनडे बैटर भी बने थे। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। बाबर 951 दिन तक नंबर-1 पर रहे। गिल को साथ ही ICC ने नवंबर के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड भी दिया था।

2023 में गिल IPL टीम के भी कप्तान बने
दिसंबर 2023 में शुभमन गिल को IPL टीम गुजरात टाइटंस की भी कप्तानी मिली। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ। गिल IPL में 91 मैच खेल चुके है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

India women cricket team player Shafali Verma scored fastest double century test match, father Sanjeev Verma expressed happiness In Rohtak | शेफाली का महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक: रोहतक में पिता बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, एक भी गलत शॉट नहीं मारा – Rohtak News

[ad_1] चेन्नई में खेले जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *