











- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Shilpa Shetty Arrives To Inaugurate The Store, Siddharth Malhotra Seen At The Airport, Shooting Of Sanjay Dutt’s Film ‘The Virgin Tree’ Begins
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

करण जौहर ने आज यानी 3 फरवरी को अपने बेटे यश और बेटी रुही का 6वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों की बर्थडे पार्टी में सभी बड़े सेलेब्स को इनवाइट किया। यश और रुही की बर्थडे पार्टी में गौरी खान बेटे अबराम के साथ पहुंचीं। गौरी खान के साथ महीप कपूर भी पार्टी में शामिल हुईं। वहीं आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए। बता दें, करण जौहर के दोनों बच्चे सरोगेसी की मदद से 2017 में पैदा हुए।


शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचीं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

करण जौहर की बेटी रुही।

करण जौहर के बेटे यश।


रानी मुखर्जी भी डेनिम लुक में बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं।
शिल्पा शेट्टी आज शनिवार को मुंबई में एक स्टोर का इनॉग्रेशन करने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस फॉर्मल लुक में दिखाई दीं। शिल्पा हाल ही में ‘द इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज में नजर आई थीं। सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया। शिल्पा के अलावा इसमें विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे।

इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वहां मौजूद पैपराजी ने ‘द इंडियन पुलिस फोर्स’ में उनकी एक्टिंग की तारीफ की। सिद्धार्थ फैंस से अपनी तारीफ सुनकर बेहद खुश हुए।

शनिवार की शाम वरुण धवन जुहू में डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखे। माना जा सकता है कि वो अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की डबिंग करने गए थे।

पलक तिवारी, मौनी रॉय और सनी सिंह मुंबई के नायगांव ईस्ट इलाके में स्पॉट हुए। दरअसल, तीनों एक्टर्स फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग की शुरुआत आज से हो गई है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं। केवल प्रोड्यूसर ही नहीं, वो फिल्म में भी बतौर एक्टर नजर आएंगे। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी।

फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान नजर आएंगे। बता दें वानुक्ष अरोड़ा और सिद्धांत सचदेवा द्वारा लिखी इस फिल्म को सिद्धांत सचदेवा ही निर्देशित करने वाले हैं।
[ad_2]
Source link