Saturday , 2 August 2025
Breaking News

‘Shah Rukh Khan’s Mannat had robots lying around’: Dunki actor Vikram Kochhar recalls visit, being treated to cake baked by AbRam | ‘मन्नत’ की चकाचौंध में खो गए डंकी फेम विक्रम कोचर: कहा- SRK के घर रोबोट पड़े थे, उन्हें टेक्नोलॉजी से बेहद प्यार है

[ad_1]
  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ‘Shah Rukh Khan’s Mannat Had Robots Lying Around’: Dunki Actor Vikram Kochhar Recalls Visit, Being Treated To Cake Baked By AbRam

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म डंकी के एक्टर विक्रम कोचर ने शाहरुख खान और उनके बंगले मन्नत के बारे में दिलचस्प बात बताई है। विक्रम ने कहा कि शाहरुख के घर में काफी सारे रोबोट पड़े हुए हैं। शाहरुख को टेक्नोलॉजी से काफी प्यार है।

शाहरुख अपने घर आए मेहमानों को उन रोबोट के बारे में बताते हैं। विक्रम कोचर जब डंकी के लिए फाइनल हुए तो शाहरुख ने उन्हें अपने बंगले मन्नत में खाने पर बुलाया था। उनके घर की चकाचौंध में विक्रम खो गए थे। विक्रम ने कहा कि उन्हें ऐसा फील हुआ कि वो किसी 5 स्टार होटल में आ गए हैं। वहां एयरपोर्ट लेवल की सिक्योरिटी थी।

शाहरुख सर ने हमें स्नैक्स खिलाए- विक्रम
विक्रम कोचर ने होम बॉलीवुड से बात करते हुए कहा- शाहरुख सर ने बहुत गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया। उन्होंने हमें स्नैक्स खिलाए। मेरी मुलाकात उनके बेटे अबराम से हुई। उस दिन अबराम केक बना रहा था। उसने हमें केक खिलाया भी। वो काफी क्यूट और समझदार बच्चा है।

विक्रम कोचर (दाएं से पहले ) ने डंकी में अहम भूमिका निभाई है। उनके काम को ऑडियंस ने पसंद किया है।

विक्रम कोचर (दाएं से पहले ) ने डंकी में अहम भूमिका निभाई है। उनके काम को ऑडियंस ने पसंद किया है।

मन्नत की चकाचौंध में खो गए विक्रम
विक्रम ने आगे कहा- मैं दो साल पहले शाहरुख सर के घर गया था। हालांकि इनविटेशन के बाद भी मैं श्योर नहीं था कि उनके घर जाना या है नहीं। जाहिर सी बात है कि वो शाहरुख खान हैं। विश्वास करना मुश्किल था कि मुझे उनके घर बुलाया जा रहा है। जब मैं उनके घर गया तो मेरी आंखें चौंधिया गईं। जैसा मैंने सोचा था, उनका घर उससे भी खूबसूरत निकला।

घर में रोबोट पड़े हुए थे, शाहरुख उनके बारे में सबको बता रहे थे
विक्रम ने कहा- शाहरुख सर ने क्या आवभगत किया, बताना मुश्किल है। उन्हें टेक्नोलॉजी से कितना प्यार है, इसका नमूना भी देखने को मिला। उनके घर पर कई सारे रोबोट्स पड़े थे। शाहरुख सर, बड़े चाव से उसके बारे में हमें बता रहे थे। उनके घर में हर चीज काफी व्यवस्थित थी। जो भी चीजें वहां रखी थीं, उसका कुछ न कुछ मतलब था। यहां तक कि AC भी काफी प्रॉपर तरीके से लगाई गई थीं।

मन्नत की सिक्योरिटी एयरपोर्ट लेवल की
विक्रम ने बताया कि शाहरुख के घर मन्नत की सिक्योरिटी काफी तगड़ी थी। कई लेवल पर चेकिंग चलती है, तब जाकर कोई व्यक्ति उनके घर के अंदर जा पाता है। विक्रम ने कहा कि मन्नत के एंट्रेंस पर एयरपोर्ट लेवल की सिक्योरिटी है। अंदर जाकर लगता है कि किसी 5 स्टार होटल में आ गए हैं।

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने 2001 में खरीदा था।

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने 2001 में खरीदा था।

शाहरुख ने 2001 में खरीदा था मन्नत
व्हाइट मार्बल से बने बंगले ‘मन्नत’ को शाहरुख खान ने 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6,000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है। शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो चारों तरफ खुलता है। आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर।

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। बाकी की मंजिलों को ऑफिस, प्राइवेट बार, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट रूम, जिम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया और पार्किंग जैसी अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *