Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Sandeep Reddy Vanga clarifies Rashmika Mandanna’s viral teeth clinching scene in Animal | बचाव में उतरे संदीप रेड्डी बोले- रियल फील लाने के लिए ऐसे बोलने को कहा गया था

[ad_1]

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया गया था। ट्रेलर के एक सीन में रश्मिका डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। उस डायलॉग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़े कुछ खुलासे किए।

उन्होंने रश्मिका मंदाना के उस सीन के बारे में बात की। जिसमें वो दांत पीसते हुए एक डायलॉग बोल रही है। जिसे समझने में दर्शकों को परेशानी हो रही है। इसके चलते रश्मिका को ट्रोल भी होना पड़ रहा है। संदीप रेड्डी ने बताया कि वो डायलॉग रश्मिका को ऐसे ही बोलने के लिए कहा गया था। क्योंकि वो बहुत ज्यादा इमोशनल सीन था।

इस सीन में बोले डायलॉग के कारण रश्मिका ट्रोल हुई थीं।

इस सीन में बोले डायलॉग के कारण रश्मिका ट्रोल हुई थीं।

आखिर रश्मिका ने डायलॉग में क्या बोला है?

बता दें जिस डायलॉग के लिए रश्मिका ट्रोल हो रही हैं वो डायलॉग है- ‘तुम्हारे पापा के लिए तुम्हारा प्यार जोग नहीं..रोग है। काश वो उस दिन ही मर गए होते।’

पहले से जानता था इस सीन पर लोगों का रिएक्शन क्या होगा- संदीप रेड्डी

संदीप का मानना है कि जब कोई इंसान इस तरह के इमोशन में होता है तो वह अक्सर दांत पीसकर ही गुस्से में बात करता है। मुझे लगता है कि इस डायलॉग की वजह से ही ट्रेलर को इतने ज्यादा व्यूज आए हैं। उन्होंने कहा जब आप फिल्म बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे तो आपको ये सीन ठीक से समझ में आ जाएगा। ट्रेलर लॉन्च के बाद, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी।

फिल्म में रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह नाम का किरदार निभाया। अनिल कपूर उनके पिता के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह नाम का किरदार निभाया। अनिल कपूर उनके पिता के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट की राय

फेमस फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के मुताबिक एनिमल 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, उम्मीद है कि यह रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के फर्स्ट डे कलेक्शन को पीछे कर देगी। वहीं डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी का कहना है कि इस फिल्म के नंबर्स शाहरुख-सलमान की फिल्मों के आस-पास पहुंच सकते हैं। फिल्म को लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना रीजन में पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। साउथ इंडस्ट्री के फेमस ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म वहां (साउथ रीजन) 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

सिनेमा के जानकारों का मानना है कि एनिमल में रणबीर कपूर का नेवरसीन अवतार देखने को मिलेगा।

सिनेमा के जानकारों का मानना है कि एनिमल में रणबीर कपूर का नेवरसीन अवतार देखने को मिलेगा।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया था

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इसी सीन से होती है। इसमें अर्जुन अपने पिता बलबीर के साथ एक गेम खेलता है। इस गेम में वो खुद पापा का रोल करता है और पापा को अपना रोल करने को कहता है। इसके बाद अर्जुन अपने पिता को फील करवाता है कि बलबीर ने बचपन में उसके साथ कैसा व्यवहार किया था। आगे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन नजर आते हैं। इसके बाद एक दिन कोई बलबीर पर गोली चलवाता है, जिसके बाद अर्जुन घर वापस लौटता है। यहां से शुरू होती है पिता के लिए बदला लेने की कहानी।

रश्मिका मंदाना इसमें रणबीर की लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले कर रही हैं।

रश्मिका मंदाना इसमें रणबीर की लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले कर रही हैं।

ट्रेलर में खूंखार विलेन बने बॉबी देओल की एंट्री भी बड़ी शानदार है। वो किसी मैरिज फंक्शन में खून से लथपथ खड़े रोते नजर आते हैं। अंत में उनका और रणबीर का एक फाइट सीन भी है जिसमें बॉबी, रणबीर को मारकर बेहोश पड़ी उनकी बॉडी पर लेटे नजर आते हैं।

खतरनाक अवतार में दिखे रणबीर कपूर।

खतरनाक अवतार में दिखे रणबीर कपूर।

ट्रेलर के कुछ जबरदस्त डायलाॅग

  • टाइम बताएगा.. मेरे पापा के लिए मेरा प्यार पास है.. फेल है.. या दुनिया में सबसे फर्स्ट है।
  • पापा के लिए प्यार जोग नहीं..रोग है।
  • जिसने भी पापा पर गोली चलाई.. बलबीर सिंह पर गोली चलाई.. मैं वादा करता हूं.. अपने हाथ से गला काटूंगा।
  • मैं घोस्ट से लड़ता नहीं.. उन्हें खा जाता हूं।

[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *