












कैलिफोर्निया1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग का ग्लोबल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड AI’ गुरुवार रात को हुआ। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर स्थित सैन होजे SAP सेंटर में हुए इवेंट में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज पेश की। इसमें गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, गैलेक्सी S24 प्लस और गैलेक्सी S24 को लॉन्च किए गए है।
इसके अलावा कंपनी ने गैलेक्सी स्मार्टवॉच और स्मार्ट AI रिंग भी पेश की है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग के साथ कंपनी का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रहा और कई AI फीचर्स पेश किए। सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ अब आप AI नोट असिस्ट, फोटोमोजिस, सर्कल टू सर्च और रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।
अपडेट्स
08:01 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग ने अपने नए हेल्थ-ट्रैकिंग गैजेट गैलेक्सी स्मार्टवॉच और गैलेक्सी रिंग भी पेश की। कंपनी का कहना है कि यह एक इंटेलिजेंट रिंग है, जो आपकी हेल्थ पर नजर रखेगी।

07:53 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा डिवाइस की बॉडी टाइटेनियम से बनी है। साथ ही स्मार्टफोन में बेहतर स्क्रीन ड्यूरेबिलिटी के लिए नया गोरिल्ला आर्मर प्रोटेक्शन मिलेगा। सैमसंग ने यह भी कहा कि नए गैलेक्सी AI फीचर्स सिलेक्टेड गैलेक्सी डिवाइस पर भी अवेलेबल होंगे।

07:42 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
नया सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा तीन मेमोरी वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 12GB रैम+ 1TB स्टोरेज, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज शामिल है। नए गैलेक्सी S24 फोन के लिए प्रीऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं।
07:32 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को नई फ्लैट स्क्रीन और फ्लैट कॉर्नर के साथ लॉन्च किया गया। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमत अमेरिकी बाजार में 1,300 डॉलर (लगभग 1,08,000 रुपए) रखी गई है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी S24 स्मार्टफोन 799 डॉलर और सैमसंग गैलेक्सी S24 प्लस स्मार्टफोन 999 डॉलर भी पेश किए गए।

07:22 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा इंस्टेंट स्लो-मोशन सपोर्ट करता है, जो यूजर को वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद किसी भी समय स्लोमोशन में हाई-रिजॉल्यूशन वाले वीडियो देखने की परमिशन देता है।
07:04 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग ने बताया कि सभी गैलेक्सी S24 स्मार्टफोन सीरीज के डिस्प्ले में 2600 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलेगा।

06:59 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
गैलेक्सी S24 सीरीज में फोटो असिस्ट फीचर मिलेगा। इस AI जनरेटेड एडिटिंग टूल की मदद से इमेज में किसी भी ऑब्जेक्ट को रिमूव या मूव किया जा सकेगा। इसके अलावा ये टूल फोटो क्लिक करने के बाद उसकी क्लालिटी को इन्हांस करने करने के लिए सजेस्ट भी करेगा।

06:54 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग ने S24 अल्ट्रा के कैमरा स्पेसिफिकेशन बता दिए हैं। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के रियल पैनल में 200MP वाइड एंगल कैमरा + 50MP का 5X और 10X ऑप्टिकल जूम कैमरा + 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का 3X ऑप्टिकल जूम कैमरा मिलेगा।

06:46 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
गूगल का ‘सर्कल टू सर्च’ फीचर सैमसंग गैलेक्सी S24, S24 प्लस और S24 अल्ट्रा के लिए अवेलेबल होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी इमेज या वीडियो पर दिखाए गए ऑब्जेक्ट पर सर्कल बना सकते हैं और उस ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। ये गूगल लेंस की तरह सिलेक्ट किए गए ऑब्जेक्ट की कीमत भी बताएगा।

06:36 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग S24 सीरीज में गूगल जेमिनी AI का सपोर्ट मिलेगा, जिसे गूगल ने हाल ही में लॉन्च किया है।

06:30 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग S24 सीरीज में न्यू चैट असिस्ट फीचर मिलेगा, इसकी मदद से चैटिंग करते समय टेक्स्ट को लाइव ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

06:24 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
गैलेक्सी S24 सीरीज के स्मार्टफोन में हिंदी सहित 30 लैंग्वेज में रियल टाइम कॉल ट्रांसलेशन का सपोर्ट मिलेगा। इसके इस्तेमाल के लिए अपनी पसंद की लैंग्वेज को सिलेक्ट कर सकेंगे।

06:12 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
इवेंट की शुरुआत गैलेक्सी AI को प्रजेंट करने वाली एक प्रिव्यू क्लिप के साथ हुई। इसके बाद बताया गया कि S24 सीरीज के स्मार्टफोन में 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।

06:07 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 लाइवस्ट्रीम शुरू कर दिया है।
05:50 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग इस साल के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy AI पर सबसे ज्यादा फोकल कर रहा है, जिसमें कई AI फीचर्स पेश किए जाएंगे। इवेंट शुरू होने में 10 मिनट से भी कम का समय बचा है।
05:25 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
कंपनी ने ‘नेक्स्ट गैलेक्सी VIP पास’ नाम से अपकमिंग गैलेक्सी डिवाइस की प्रीबुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। बायर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ₹1999 पेमेंट करके फोन को प्रीबुक कर सकते हैं। सैमसंग ने कहा है कि फोन की प्रीबुकिंग करने वाले कस्टमर्स को ₹5000 तक का बेनिफिट मिलेगा।

05:14 PM17 जनवरी 2024
- कॉपी लिंक
सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट थोड़ी देर में शुरू होगा। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
[ad_2]
Source link