Saturday , 7 February 2026

Salman Khan’s nephew gets engaged to his girlfriend tina, malaika arora to arbaaz khan congratulate | सलमान खान के भांजे ने की गर्लफ्रेंड से सगाई: अयान अग्निहोत्री ने तस्वीरें शेयर कर की अनाउंसमेंट, अरबाज खान, मलाइका समेत कई सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं


34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने शनिवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। अयान ने तस्वीरें शेयर कर इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की है।

अयान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं। इसके साथ उन्होंने अंगूठी का इमोजी शेयर किया है।

देखिए अयान अग्निहोत्री और टीना रिझवानी की सगाई की तस्वीरें-

कई सेलेब्स ने दी अयान को शुभकामनाएं

सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स अयान और टीना को बधाई दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ओह माय गॉड मुझे यकीन नहीं हो रहा।

अरबाज खान ने भी भांजे की पोस्ट पर लिखा, मुबारक हो।मलाइका अरोड़ा ने भी पूर्व पति अरबाज खान के भांजे की पोस्ट में लिखा है, यानी टीना।

वहीं अरबाज खान की पत्नी शूरा ने भी अयान की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ये, मुबारक हो। इनके अलावा अयान की बहन अलिजेह अग्निहोत्री, सुनील ग्रोवर, एक्टर पुलकित सम्राट ने भी अयान की पोस्ट पर मुबारकबाद दी है।

कौन हैं अयान अग्निहोत्री?

अयान, सलमान खान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के बड़े बेटे हैं। एक्ट्रेस अलिजेह अग्निहोत्री, अयान की छोटी बहन हैं, जिन्होंने हाल ही में फर्रे से बॉलीवुड डेब्यू किया है।

अयान एक सिंगर हैं, जिन्होंने विशाल मिश्रा के कंपोजिशन में बने गाने यू आर माइन को आवाज दी है। इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया था। अयान गाने में रैप करते भी दिखे थे। इसके अलावा उनके गाना यूनिवर्सल लॉ भी काफी पसंद किया गया था।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Sunil Shetty Reacts to T20 World Cup 2026 India-Pakistan Match

3 मिनट पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर बॉलीवुड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *