Friday , 1 August 2025
Breaking News

Romantic photos of Parineeti and Raghav surfaced, parineeti chopra, raghav chaddha, mahesh babu, celebrities new year, mahesh babu with wife namrata shirodkar | परिणीति और राघव की रोमांटिक फोटोज सामने आईं: महेश बाबू भी वाइफ को गले लगाते दिखे, कुछ ऐसे अंदाज में सेलिब्रिटीज ने नया साल मनाया

[ad_1]
  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Romantic Photos Of Parineeti And Raghav Surfaced, Parineeti Chopra, Raghav Chaddha, Mahesh Babu, Celebrities New Year, Mahesh Babu With Wife Namrata Shirodkar

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नए साल के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद का ये उनका पहला नया साल है। ऐसे में कपल ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी वाइफ नम्रता शिरोडकर के साथ फोटो पोस्ट की।

परिणीति ने नया साल लंदन में मनाया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने नया साल लंदन में मनाया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज भी शेयर कीं। परिणीति ने कैप्शन लिखा- अपने प्यार के साथ चुपचाप क्रिसमस और नया साल मनाया। उन्हें कसकर गले लगाया और बिस्तर पर चॉकलेट खाई। ये नया साल बेहद आरामदायक और कोजी था। परिणीति ने राघव के साथ फोटोज भी लगाईं। फोटोज में वो राघव को गले लगाते नजर आ रही हैं।

परिणीति और राघव ने लंदन में नया साल मनाया।

परिणीति और राघव ने लंदन में नया साल मनाया।

परिणीति और राघव 23 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे।

परिणीति और राघव 23 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे।

परिणीति और राघव अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं।

परिणीति और राघव अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं।

परिणीति ने नए साल की बधाइयां दी।

परिणीति ने नए साल की बधाइयां दी।

परिणीति राघव को सैंटा कहती हैं
राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। राघव ने कैप्शन में परिणीति को सबसे शानदार तोहफा बताया। उन्होंने लिखा- परिणीति मुझे सैंटा कहती है, लेकिन वो मैं हूं जिसे जिंदगी का सबसे अद्भुत तोहफा मिला। आप सभी को प्रेम, आनंद और शांति से भरे नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राघव ने भी परिणीति के साथ कुछ प्यार भरी फोटोज शेयर कीं। बता दें, परिणीति और राघव 23 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे।

राघव चड्ढा ने भी रोमांटिक फोटोज शेयर कीं।

राघव चड्ढा ने भी रोमांटिक फोटोज शेयर कीं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान से एक-दूसरे को जानते हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान से एक-दूसरे को जानते हैं।

राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आम आदमी पार्टी के सांसद भी हैं।

राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आम आदमी पार्टी के सांसद भी हैं।

महेश बाबू ने वाइफ के साथ कोजी फोटो लगाई
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी वाइफ नम्रता शिरोडकर के साथ एक कोजी फोटो लगाई। तस्वीर में महेश वाइफ को गले लगाते नजर आए। दोनों सोफे पर बैठे मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। महेश बाबू ने कैप्शन लिखा- सहजता, प्यार, हंसी, एडवेंचर, ग्रोथ। हैप्पी न्यू ईयर 2024.. आगे उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया। इस पोस्ट पर महेश बाबू की वाइफ नम्रता ने भी रिएक्ट किया। नम्रता ने लिखा- मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।

महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' 12 जनवरी को रिलीज होगी।

महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी को रिलीज होगी।

महेश बाबू ने 2005 में नम्रता शिरोडकर से शादी की।

महेश बाबू ने 2005 में नम्रता शिरोडकर से शादी की।

बता दें, महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी। फिल्म के डांस सॉन्ग्स अभी से सुर्खियां बटोर रहे हैं।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *