Saturday , 20 June 2026

Redmi Note 15 smartphone series to launch in India today | रेडमी नोट 15 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19,999: 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ स्नैपड्रेगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5520mAh की बैटरी


नई दिल्ली17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी शाओमी की सब ब्रांड रेडमी इंडिया ने आज (6 जनवरी) भारत में लोवर मिड बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 15 लॉन्च कर दिया है। नया 5G स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5520mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।

फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ 19,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन की सेल 9 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी लॉन्च ऑफर में फोन के साथ 3000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

रेडमी नोट 15: वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट

कीमत

8GB रैम + 128GB स्टोरेज

₹19,999

8GB रैम + 256GB स्टोरेज₹21,999

डिजाइन: 7.35mm मोटाई के साथ प्लास्टिक बैक कवर

रेडमी नोट 15 के रियर में प्लास्टिक बैक कलर दिया गया है, जिस पर टेक्सचर्ड डिजाइन है। ऊपर की तरफ एक बड़े राउंड शेप में कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

यह काफी स्लिम फोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm है। हाथ में फोन काफी प्रीमियम फील देता है। इसे पकड़ने पर अच्छी ग्रिप मिलती है। सेफ्टी के लिए फोन में IP66 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से खराब होने से बचाती है।

रेडमी नोट 15 स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 15 के बैक पैनल पर LED फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें हाई रेजोल्यूशन वाला 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है, यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

दूसरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। फोन में यूजर्स को मल्टीफोकल पोर्टरेट और डायनामिक शॉट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस: रेडमी नोट 15 में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह पिछली जेरनेशन की तुलना में 10% GPU और 30% CPU परफॉर्मेंस बूस्ट कर सकता है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। भारत में ये फोन शाओमी हाइपर OS 2 पर काम करेगा।

स्क्रीन: फोन में 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है। यह कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है।

मोबाइल हाइड्रो टच 2.0 फीचर से लैस है, जिससे गीले हाथों से भी फोन का टच बिना रूकावट इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी है। ​रेडमी ने स्क्रीन को TUV ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड बताया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी आंखों को नुकसान पहुंचने से रोकेगी।

बैटरी: पावरबैकअप के लिए मोबाइल में 5520mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। रेडमी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद मोबाइल 1.6 दिन तक काम कर सकता है। चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch

Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *