





- Hindi News
- Career
- Recruitment Of Executive Cadre In Steel Authority Of India, Opportunity For Law Graduates In Rajasthan Public Service Commission
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात अकाशतीर परियोजना की। टॉप स्टोरी में बात करेंगे उस IAS ऑफिसर की जिसे दूसरे की जगह IBPS एग्जाम देने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
टॉप जॉब्स
1. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 108 पदों पर निकली भर्ती
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की तरफ से कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, सर्वेयर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार SAIL की ऑफिशियल वेब साइट sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
आईटीआई,डिप्लोमा, बीई/बीटेक, एमसीएच/डीएम/डीएनबी, एमबीबीएस पास होना चाहिए।
आयु सीमा :
28 से 44 वर्ष के बीच।
2. राजस्थान में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की 181 वैकेंसी, एज लिमिट 40 साल
राजस्थान में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
कैंडिडेट्स को लॉ (प्रोफेशनल) में डिग्री या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स किया होना चाहिए।
आयु सीमा :
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सरकारी नौकरियों की ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
करेंट अफेयर्स
1. जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने
5 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 2020 के बाद यह पहली बार है जब जुकरबर्ग के यह स्थान हासिल किया है।

मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर (15.57 लाख करोड़ से ज्यादा) है। एलन मस्क की नेटवर्थ 181 बिलियन डॉलर (15.07 लाख करोड़ से ज्यादा) है। इस साल एलन मस्क की नेटवर्थ में 48.4 बिलियन डॉलर (4.03 लाख करोड़ से ज्यादा) की कमी आई। जुकरबर्ग ने अपनी संपत्ति में 58.9 बिलियन डॉलर (4.90 लाख करोड़ से ज्यादा) जोड़े हैं।
2. भारतीय सेना को आकाशतीर सिस्टम मिला
4 अप्रैल को भारतीय सेना की वायु रक्षा कोर को आकाशतीर परियोजना के तहत कमांड और कंट्रोल सिस्टम मिला। इस प्रणाली की मदद से देश की जमीन से लेकर आसमान तक की हिफाजत सेना के लिए आसान हो जाएगी।

आकाशतीर को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विकसित किया है।
आकाशतीर को ऑपरेट करने के लिए भारतीय सेना का अपना सैटेलाइट काम करता है। यह एक ऑटोमैटिक एयर डिफेंस कंट्रोल और रिपोर्टिंग सिस्टम है। इसमें सेंसर और रडार का नेटवर्क है, जो दुश्मन के विमान, जेट, हेलिकॉप्टर, ड्रोन व मिसाइलों के बारे में तुरंत अलर्ट जारी करते हैं।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. एलेक्सा पर कुत्ते की आवाज से बंदरों को भगाने वाली लड़की को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की 13 साल की निकिता को अपनी कंपनी में नौकरी करने का ऑफर दिया है। दरअसल, निकिता ने एलेक्सा (वर्चुअल असिस्टेंट) की मदद से अपने घर में घुसे बंदरों से अपनी और अपनी छोटी बहन की जान बचाई। घर में बंदरों के बाद निकिता ने अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल किया और एलेक्सा को कुत्तों के भौंकने की आवाज निकालने को कहा।
आनंद महिंद्रा ने निकिता की तत्परता और प्रजेंस ऑफ माइंड की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ये स्टोरी इस बात का सबूत है कि टेक्नोलॉजी हमेशा इंसान की जिंदगी को सरल बनाने का काम करेगी।
उन्होंने आगे लिखा कि आज हमारे समाज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के मास्टर होंगे या इसके गुलाम बन जाएंगे। निकिता की कहानी से ऐसा लगता है कि टेक्नोलॉजी हमेशा इंसान की जिंदगी को आसान बनाने का काम करेगी। निकिता की सूझबूझ तारीफ के लायक है।

2. दूसरे की जगह एग्जाम देने पर IAS ऑफिसर सस्पेंड
5 अप्रैल को 2019 बैच के एक IAS ऑफिसर को किसी और की जगह पर IBPS का एग्जाम देने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। नोएडा के रहने वाले IAS ऑफिसर नवीन तंवर पर आरोप है कि साल 2014 में उन्होंने झांसी में अमित सिंह की जगह IBPS का एग्जाम दिया था, उन्हे 3 साल जेल की सजा भी दी गई है।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Source link