Saturday , 20 June 2026

March Car Selling Record 2024; Maruti Suzuki Hero MotoCorp | मार्च में सालाना आधार पर 3.14% बढ़ी गाड़ियों की बिक्री: मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1.26 लाख कारें बेचीं, टू-व्हीलर्स में हीरो मोटोकॉर्प टॉप पर

नई दिल्ली47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यानी FADA ने मार्च 2023 में बिकने वाली गाड़ियों की रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक भारतीय ऑटो मार्केट में पिछले महीने सालाना आधार पर 3.14% की ग्रोथ के साथ 21 लाख 27 हजार 177 व्हीकल्स बिके हैं। जबकि पिछले साल मार्च में 20 लाख 62 हजार 409 व्हीकल्स बिके थे।

सबसे ज्यादा थ्री-व्हीलर की सेल्स में 17.13% की ग्रोथ देखी गई है। पिछले महीने देश में टोटल 1 लाख 5 हजार 222 व्हीकल्स बिके हैं। एक साल पहले 89,837 थ्री-व्हीलर बिके थे।वहीं, कॉमर्शियल सेगमेंट में सालाना आधार पर 5.87% की गिरावट देखी गई है।

इसके अलावा FADA ने फाइनेंशियल ईयर 2024 (FY24) में बिकने वाली गाड़ियों की भी रिपोर्ट जारी की है। FY24 में 2 करोड़ 45 लाख 30 हजार 334 गाड़ियां बिकीं हैं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर से 10.29% ज्यादा है। FY23 में 2 करोड़ 22 लाख 41हजार 361 गाड़ियां बिकीं थीं।

मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1.26 लाख कारें बेचीं
पैसेंजर व्हीकल की बात करें तो मारुति सुजुकी ने मार्च में सबसे ज्यादा 1.26 लाख कारें बेची हैं। जबकि, पिछले साल इसी महूीने में कंपनी ने 1.39 लाख कारें बेची थी। इसके साथ ही मारुति सुजुकी का मार्केट शेयर सालाना आधार पर 40.48% से घटकर 39.33% हो गया है।

टू-व्हीलर सेल्स में हीरो मोटोकॉर्प टॉप पर
मार्च में टू-व्हीलर कैटेगरी में हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा 4 लाख 51 हजार 464 गाड़ियां बेची हैं। एक साल पहले कंपनी ने इसी महीने 4 लाख 67 हजार 518 गाड़ियां बेची थी। इसी के साथ सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर 32.22% से घटकर 29.51% हो गया है।

वहीं, होंडा 3 लाख 55 हजार 326 गाड़ियों की सेल्स के साथ टू-व्हीलर कैटेगरी में दूसरे नंबर पर है। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 3 लाख 24 हजार 762 टू-व्हीलर बेचे थे। इसी के साथ होंडा का मार्केट शेयर सालाना आधार पर 22.38% से बढ़कर 23.23% हो गया है।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस ने शुक्रवार को इंडियाज डिजिटल इकोनॉमी (साइड) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *