Thursday , 12 March 2026

Recruitment of 2418 Apprentice posts in Railways and 334 posts in DSSSB; | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: पहली नौकरी पर मिलेगा 15 हजार इंसेंटिव, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्‍स; रेलवे और DSSSB में 2 हजार से ज्‍यादा वैकेंसी


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment Of 2418 Apprentice Posts In Railways And 334 Posts In DSSSB;

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार आज टॉप जॉब्स में बात रेलवे में अप्रेंटिस के 2418 पदों पर भर्ती की और DSSSB ने कोर्ट अटेंडेंट के 334 पदों पर भर्ती की। टॉप स्टोरी में बात विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का ऐलान की।

टॉप स्टोरी

​​​1. विकसित भारत रोजगार योजना शुरू ​​​​​​

15 अगस्त 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से घोषणा कि आज से विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

PM मोदी ने तिरंगा फहराया। फ्लाइंग ऑफिसर रसिका शर्मा PM की फ्लैग बियरर रहीं।

PM मोदी ने तिरंगा फहराया। फ्लाइंग ऑफिसर रसिका शर्मा PM की फ्लैग बियरर रहीं।

  • इसके लिए मासिक इनकम 1 लाख से कम, EPFO में रजिस्‍ट्रेशन और 6 महीने तक EPFO में कंट्रिब्‍यूशन जमा होना जरूरी होगा।
  • ऐसी कंपनियां जो ज्यादा रोजगार जुटाएंगी उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना से 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • इसमें 15 अगस्त 2025 यानी आज से अप्लाई कर सकते हैं और इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2027 होगी।
  • इस योजना का फायदा दो हिस्सों में मिलेगा। पहले हिस्से में 15,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • दूसरे पार्ट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस करने के लिए 2 साल का समय पूरा करने पर दिया जाएगा।
  • अगर इसे 4 साल तक बनाए रखते हैं तो इंसेंटिव बढ़ा दिया जाएगा। साथ ही फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

टॉप जॉब्स

1. रेलवे में अप्रेंटिस के 2418 पदों पर भर्ती

आरआरसी ने सेंट्रल रेलवे मुंबई में 2418 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे में अप्रेंटिस ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी।

जॉब लोकेशन :

  • पुणे
  • सोलापुर
  • जलगांव
  • नागपुर
  • मुंबई

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

  • अधिकतम : 24 साल
  • सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क
  • अन्य : 100 रुपए

स्टाइपेंड :

7000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर

2.DSSSB ने कोर्ट अटेंडेंट के 334 पदों पर भर्ती निकाली

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 334 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
कोर्ट अटेंडेंट295
कोर्ट अटेंडेंट (एस)22
कोर्ट अटेंडेंट (एल)1
कोर्ट अटेंडेंट (एच)13
सिक्योरिटी अटेंडेंट03
कुल पदों की संख्या334

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास
  • संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 27 वर्ष
  • एससी, एसटी : 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी : 3 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • टियर-1 एग्जाम
  • टियर-2 एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

करेंट अफेयर्स

1. टाटा कंपनी ने नोएल टाटा को बोर्ड का डायरेक्टर चुना

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने 14 अगस्त को अपनी 107वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में नोएल टाटा को बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त किया है।

नोएल टाटा पिछले साल अक्टूबर में रतन टाटा के देहांत के बाद से टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं।

नोएल टाटा पिछले साल अक्टूबर में रतन टाटा के देहांत के बाद से टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं।

2. CAPF के 127 ऑफिसर्स को गैलेंट्री अवॉर्ड, 40 स्पेशल सेवा पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी और साहस दिखाने वाले आर्म्ड फोर्स के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने का ऐलान हुआ है। वायुसेना के 52 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रोजर्स ने बताए टेक सेक्टर में नौकरी पाने के गुर:अनुभवी सीईओ की सलाह- बड़ी कंपनियों के मुताबिक तकनीकी कौशल सीखें

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एपल, मेटा जैसी टेक कंपनियों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *