Wednesday , 5 August 2026

Recruitment for more than 2500 posts of Assistant Surgeon, age limit is 50 years, salary is more than 1.5 lakh | सरकारी नौकरी: असिस्टेंट सर्जन के ढाई हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 50 साल, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For More Than 2500 Posts Of Assistant Surgeon, Age Limit Is 50 Years, Salary Is More Than 1.5 Lakh

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने असिस्टेंट सर्जन (जनरल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए।
  • मद्रास मेडिकल रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1914 के तहत रजिस्टर्ड सर्जन हो।
  • कम से कम बारह महीने के लिए हाउस सर्जन (CRRI) के रूप में कार्य किया होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • अनारक्षित और अन्य : 37 वर्ष
  • दिव्यांग : 47 वर्ष
  • दूसरों से संबंधित भूतपूर्व सैनिक : 50 साल
  • एससी/एससी(ए)/एसटी/एमबीसी/बीसी/बीसीएम (इन समुदायों से संबंधित पूर्व सैनिकों सहित) : 59 वर्ष

फीस :

जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों को 1000 रुपए और एससी/एससीए/एसटी/डीएपी (पीएच) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपए है।

सैलरी :

56,100-1,77,500 रुपए प्रतिमाह, लेवल – 22 के अनुसार।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • तमिल भाषा पात्रता परीक्षा (50 अंक)
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (100 अंक)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

ऐसे करें आवेदन :

  1. ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर सहायक सर्जन (सामान्य) भर्ती आवेदन लिंक खोजें ।
  3. लिंक पर क्लिक करें और इन पदों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  5. फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

UP TGT PGT Recruitment New Syllabus

Hindi NewsCareerUP TGT PGT Recruitment New Syllabus | Negative Marking & Exam Pattern37 मिनट पहलेकॉपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *