Wednesday , 6 May 2026

PM Modi to chair 5th National Conference; President Murmu presents National Child Awards; Tripura Speaker passes away | करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर: त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन का निधन; राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए, एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन


  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi To Chair 5th National Conference; President Murmu Presents National Child Awards; Tripura Speaker Passes Away

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज नई दिल्ली में चीफ सेक्रेटरीज की 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ दिए।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी आज, 27 दिसंबर को नई दिल्ली में चीफ सेक्रेटरीज की 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे।

पहली कॉन्फ्रेंस जून 2022 में धर्मशाला में आयोजित की गई थी।

पहली कॉन्फ्रेंस जून 2022 में धर्मशाला में आयोजित की गई थी।

  • ये कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को शुरू हुई और ये 3 दिन तक चलेगी।
  • इसकी थीम- ‘ह्यूमन कैपिटल’ है।
  • इस थीम के तहत, बच्चों को शुरुआती शिक्षा देना, स्कूल उपलब्ध कराना, स्किल बढ़ाना, स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा स्पोर्ट्स करिकुलम को बढ़ाना इसमें शामिल होगा।

2. राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ दिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है।

साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया।

साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया।

  • 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी ये पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह को भी पुरस्कार मिला।
  • ये पुरस्कार वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है।
  • ये पुरस्कार 6 से 17 साल तक के बच्चों को दिया जाता है, जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है।
  • इसके साथ विजेताओं को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिलता है।

3. संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया।

संथाली भारत की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है।

संथाली भारत की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है।

  • संथाली भाषा को 92वें संशोधन अधिनियम, 2003 के जरिए से संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया था।
  • ये भाषा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों द्वारा बोली जाती है।
  • राष्ट्रपति ने संविधान को उसके शताब्दी वर्ष में ओल चिकी लिपि में लाने के लिए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उनकी टीम की सराहना की।

4. गृहमंत्री अमित शाह ने एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया

गृह मंत्रालय ने 26 दिसंबर को दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस समिट का उद्घाटन किया। ये समिट नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा करवाई जा रही है।

सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीनियर पुलिस अधिकारी, स्पेशल सिक्योरिटी एजेंसी, फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट शामिल हुए।

सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीनियर पुलिस अधिकारी, स्पेशल सिक्योरिटी एजेंसी, फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट शामिल हुए।

  • इस सम्मेलन में टेररिज्म से निपटने के लिए ऑपरेशनल फोर्सेस, टेक्निकल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।
  • इसमें आतंकवाद से जुड़े होने खतरों पर विचार-विमर्श और उससे निपटने में लगे ऑपरेशन फोर्स ने चर्चा की।
  • इस सेशन में फॉरेन ज्यूडिशियरी के एविडेंस, डिजिटल फोरेंसिक और टेररिज्म इंवेस्टिगेशन डेटा को एनालाइज किया।

निधन

5. त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का 26 दिसंबर को निधन हो गया। वो 72 वर्ष के थे।

सेन उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

सेन उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

  • 24 मार्च, 2023 को उन्होंने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष का पद संभाला था।
  • सेन ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे थे।
  • उन्होंने 2008, 2013 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।
  • साल 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

27 दिसंबर का इतिहास: साल 1911 में आज ही के दिन राष्ट्रगान जन-गण-मन को पहली बार कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। 24 जनवरी, 1950 को आजाद भारत के संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगान के रूप में घोषित किया था।

रवींद्रनाथ टैगोर ने साल 1905 में राष्ट्रगान लिखा था।

रवींद्रनाथ टैगोर ने साल 1905 में राष्ट्रगान लिखा था।

  • 2013: बॉलीवुड एक्टर फारुख शेख का निधन हुआ था।
  • 2007: पाकिस्तान में रावलपिंडी के पास पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • 1972: उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया था।
  • 1961: बेल्जियम और कांगो के बीच राजनीतिक संबंध बहाल हुए थे।
  • 1960: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।

ये खबर भी पढ़ें…..

करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर:केंद्र सरकार की 3 नई एयरलाइन्स को मंजूरी; ओमान ने पहला पॉलिमर बैंक नोट जारी किया, 100 नई अटल कैंटीन शुरू हुईं

नई दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू हुईं। ओमान में पहली बार पॉलिमर बैंक नोट जारी किया। केंद्र सरकार ने तीन नई एयरलाइन्स को मंजूरी दी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

JEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released

Hindi NewsCareerJEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released | Kerala Has 5 Scorers5 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *