Friday , 6 February 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Video Updates; PM Narendra Modi


  • Hindi News
  • National
  • Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Video Updates; PM Narendra Modi | Delhi Mumbai PPC Students

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
27 जनवरी को पीएम मोदी की 5 राज्यों के बच्चों से बातचीत का वीडियो ट्रेलर जारी हुआ था। - Dainik Bhaskar

27 जनवरी को पीएम मोदी की 5 राज्यों के बच्चों से बातचीत का वीडियो ट्रेलर जारी हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में देशभर से आए बच्‍चों से मुलाकात की। दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर मोदी ने पहले बच्‍चों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए।

पहले एपिसोड में मोदी ने बच्‍चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्‍चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं।

परीक्षा पे चर्चा 2026 का पहला एपिसोड दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर हुआ।

परीक्षा पे चर्चा 2026 का पहला एपिसोड दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर हुआ।

पीएम मोदी की चर्चा की 5 बड़ी बातें-

  1. विकसित भारत को अपना सपना बनाएं पीएम बोले- जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए। भगत सिंह आजादी का सपना दिल में रखकर फांसी पर झूल गए। जो आजादी से 25 साल पहले, 30 साल पहले बलिदान किए गए, उसी से आजादी मिली। अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्‍या करना है।
  2. खुद पर भरोसे से भगाएं कोई भी डर स्‍टूडेंट ने सवाल किया कि प्रेजेंटेशन देते समय मैं घबरा जाता हूं। इस डर को कैसे भगाऊं?पीएम ने कहा- कभी देखा है कि फुटपाथ पर कोई गरीब महिला भी जब टीवी पर किसी घटना के बारे में बताती है तो कितने आत्‍मविश्‍वास से बात करती है। क्‍या उसने इंटरव्‍यू की कोई प्रैक्टिस की है? नहीं। उसका आत्‍मविश्‍वास आता है सच्‍चाई है। उसे पता है कि उसने जो देखा वही कहना है। आप भी अपने किए हुए पर भरोसा रखें तो प्रेजेंटेशन का डर भाग जाएगा।
  3. देश की अमर कहान‍ियों पर गेम बनाओ गोवा के श्रीजीत गाडगिल ने सवाल किया, मेरा गेमिंग में बहुत इंटरेस्‍ट है। मगर पेरेंट्स नहीं समझते। मैं क्‍या करूं। पीएम ने जवाब दिया- भारत देश कहानियों से भरा हुआ है। आप खुद के गेम बनाओ। पंचतंत्र की कहानियों पर गेम बनाओ। अभिमन्‍यु की कहानी पर गेम बनाओ और अपनी वेबसाइट बनाकर उसपर लॉन्‍च करो। धीरे-धीरे देखोगे कि कितने लोग तुम्‍हारे गेम्‍स खेल रहे हैं।
  4. मार्क्‍स-मार्क्‍स की बीमारी से बचो एक स्‍टूडेंट के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा- पता नहीं ये मार्क्‍स- मार्क्‍स की बीमारी कैसे फैल गई है। आप लोगों को पिछले साल के टॉप 1 से 10 तक के नाम याद हैं क्‍या? ये उप्‍लब्धि तो कुछ देर के लिए होती है। हमें ये देखना चाहिए कि पढ़ाई से हमारे जीवन पर क्‍या असर हुआ है। न कि ये कि हमारे मार्क्‍स कितने आए हैं।
  5. स्किल या मार्क्‍स में से एक के पीछे न भागो एक स्‍टूडेंट ने पीएम से सवाल किया कि स्किल जरूरी है या मार्क्‍स? पीएम मोदी ने कहा कि इस सवाल का कोई सही जवाब नहीं है। अगर एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे ही। जीवन में स्किल की जरूरत तो होगी ही और स्‍टूडेंट होने के नाते मार्क्‍स लाने भी जरूरी हैं। सही जवाब है कि दोनों के बीच संतुलन चाहिए।

9 फरवरी को जारी होगा अगला एपिसोड

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का अगला एपिसोड 9 फरवरी सुबह 10 बजे जारी होगा। इसे DD न्‍यूज या शिक्षा विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकेंगे।

27 जनवरी को जारी हुआ था ट्रेलर

27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए।

परीक्षा पे चर्चा के वीडियो के कुछ मोमेंट्स…

तस्वीर में एक बच्चा पीएम मोदी को असम का गमोछा पहनाता दिखा।

तस्वीर में एक बच्चा पीएम मोदी को असम का गमोछा पहनाता दिखा।

तस्वीर में पीएम मोदी छात्रों की बनाई पेंटिंग्स देखते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में पीएम मोदी छात्रों की बनाई पेंटिंग्स देखते नजर आ रहे हैं।

‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई

परीक्षा पे चर्चा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने वाला मंच है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले एक ऑफिशियल बयान में कहा था कि पिछले कुछ सालों में यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है, जो स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ एग्जाम देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसका मकसद बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के तनाव को कम करना, उन्हें मोटिवेशन देना और परीक्षा को फेस्टिवल की तरह लेने का संदेश देना था। पहला एडिशन 16 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था।

8वें एडिशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था

परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।

इसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, CBSE स्कूलों और नवोदय विद्यालयों से थे।

इस चर्चा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था।

2018 में पहले एडिशन में सिर्फ 22 हजार प्रतिभागी थे, जो 2025 में 8वें एडिशन तक रजिस्ट्रेशन बढ़कर 3.56 करोड़ हो गया था।

———————

अपडेट्स

05:20 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
पीएम बोले- विकसित भारत को अपना सपना बनाएं

जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए। भगत सिंह आजादी का सपना दिल में रखकर फांसी पर झूल गए। जो आजादी से 25 साल पहले, 30 साल पहले बलिदान किए गए, उसी से आजादी मिली। अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्‍या करना है।

05:10 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
प्रेजेंटेशन का डर कैसे भगाएं

स्‍टूडेंट ने सवाल किया कि प्रेजेंटेशन देते समय मैं घबरा जाता हूं। इस डर को कैसे भगाऊं? पीएम ने कहा- कभी देखा है कि फुटपाथ पर कोई गरीब महिला भी जब टीवी पर किसी घटना के बारे में बताती है तो कितने आत्‍मविश्‍वास से बात करती है। क्‍या उसने इंटरव्‍यू की कोई प्रैक्टिस की है? नहीं। उसका आत्‍मविश्‍वास आता है सच्‍चाई है। उसे पता है कि उसने जो देखा वही कहना है। आप भी अपने किए हुए पर भरोसा रखें तो प्रेजेंटेशन का डर भाग जाएगा।

05:02 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
पीएम बोले- पंचतंत्र-अभिमन्‍यु पर गेम बनाओ

गोवा के श्रीजीत गाडगिल ने सवाल किया, मेरा गेमिंग में बहुत इंटरेस्‍ट है। मगर पेरेंट्स नहीं समझते। मैं क्‍या करूं। पीएम ने जवाब दिया- भारत देश कहानियों से भरा हुआ है। आप खुद के गेम बनाओ। पंचतंत्र की कहानियों पर गेम बनाओ। अभिमन्‍यु की कहानी पर गेम बनाओ और अपनी वेबसाइट बनाकर उसपर लॉन्‍च करो। धीरे-धीरे देखोगे कि कितने लोग तुम्‍हारे गेम्‍स खेल रहे हैं।

04:58 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
पीएम बोले- पिछले टॉपर्स के नाम भी याद हैं क्‍या?

एक स्‍टूडेंट के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा- पता नहीं ये मार्क्‍स- मार्क्‍स की बीमारी कैसे फैल गई है। आप लोगों को पिछले साल के टॉप 1 से 10 तक के नाम याद हैं क्‍या? ये उप्‍लब्धि तो कुछ देर के लिए होती है। हमें ये देखना चाहिए कि पढ़ाई से हमारे जीवन पर क्‍या असर हुआ है। न कि ये कि हमारे मार्क्‍स कितने आए हैं।

04:50 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
स्किल जरूरी है या मार्क्‍स?

एक स्‍टूडेंट ने पीएम से सवाल किया कि स्किल जरूरी है या मार्क्‍स। पीएम मोदी ने कहा कि इस सवाल का कोई सही जवाब नहीं है। अगर एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे ही। सही जवाब है कि दोनों के बीच संतुलन होना जरूरी है।

04:41 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
पीएम बोले- टीचर से एक कदम आगे रहना जरूरी

एक स्‍टूडेंट के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि टीचर की पढ़ाने की स्‍पीड आपके सीखने की स्पीड से तेज है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमें टीचर से भी एक कदम आगे रहने की जरूरत है।’

04:34 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
परीक्षा पे चर्चा का एंथम, इसे 10 भाषाओं में रिकॉर्ड किया

04:26 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
वीडियो ट्रेलर से मोदी और बच्चों के 2 वीडियो

04:06 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
छात्रों के सवाल पर पीएम ने कहा- लिखने की आदत डालें

वीडियो में बच्चे पूछ रहे हैं हम सपनों के करीब कैसे पहुंचें? हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की। आत्मविश्वास के लिए आप क्या सलाह देंगे। तनाव को कैसे हैंडल किया जाए।

पीएम बच्चों से कह रहे हैं कि वे लिखने की आदत डालें। हर एक को हर चीज नहीं आती, लेकिन हर एक को कुछ न कुछ जरूर आता है।

04:05 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
क्या है परीक्षा पे चर्चा, कब शुरू हुआ

परीक्षा पे चर्चा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने वाला मंच है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले एक ऑफिशियल बयान में कहा था कि पिछले कुछ सालों में यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है, जो स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ एग्जाम देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसका मकसद बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के तनाव को कम करना, उन्हें मोटिवेशन देना और परीक्षा को फेस्टिवल की तरह लेने का संदेश देना था। पहला एडिशन 16 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था।

04:04 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
8वें एडिशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था

परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।

इसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, CBSE स्कूलों और नवोदय विद्यालयों से थे।

इस चर्चा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था।

2018 में पहले एडिशन में सिर्फ 22 हजार प्रतिभागी थे, जो 2025 में 8वें एडिशन तक रजिस्ट्रेशन बढ़कर 3.56 करोड़ हो गया था।

03:59 AM6 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
पिछली बार PPC के लिए 12 सेलिब्रिटी शामिल हुए थे

पिछले साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वां एडिशन इंटरेक्टिव फॉर्मेट में हुआ था। इवेंट में पीएम मोदी के साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी हिस्‍सा लिया था। पूरे इवेंट को 8 एपिसोड में बांटा गया था। इनमें अलग-अलग फील्‍ड की कुल 12 हस्तियों ने बच्‍चों के सवालों के जवाब दिए थे।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

UPSC Rules 2026; IFS IAS CSE Attempt Guideline Details

नई दिल्ली8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंघ लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए नोटिफिकेशन 4 फरवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *