Wednesday , 15 April 2026
Breaking News

Honda Shine 125 Limited Edition Launch


नई दिल्ली17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक में से एक शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह नया वैरिएंट शाइन 125 के ‘डिस्क’ मॉडल पर बेस्ड है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं।

बाइक दो वैरिएंट- ड्रम और डिस्क में अवेलेबल है। ड्रम वैरिएंट की कीमत 84,493 रुपए और डिस्क वैरिएंट की प्राइस 89,245 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। खास बात यह है कि यह अपने स्टैंडर्ड डिस्क वैरिएंट की तुलना में सिर्फ 1,000 रुपए महंगी है।

होंडा शाइन 125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में इसका मुकाबला हीरो ग्लैमर एक्सटैक, हीरो सुपर स्प्लेंडर, TVS राइडर से है।

डिजाइन: नए ग्राफिक्स और कलरफुल अलॉय व्हील्स

लिमिटेड एडिशन में मुख्य बदलाव इसके लुक में किए गए हैं-

टैंक ग्राफिक्स: फ्यूल टैंक पर दिए गए ‘Shine’ ग्राफिक्स को रिवाइज किया गया है, जो अब पहले से ज्यादा बोल्ड दिखते हैं।

अलॉय व्हील्स: बाइक का सबसे बड़ा हाइलाइट इसमें पाइराइट ब्राउन कलर के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके बॉडी कलर को अच्छा कॉन्ट्रास्ट देते हैं और नए डेकल्स भी हैं।

क्रोम फिनिश: हेडलाइट के चारों ओर क्रोम ट्रिम, साइड पैनल और एग्जॉस्ट (साइलेंसर) कवर पर क्रोम का काम पहले की तरह ही है।

कलर ऑप्शन: यह लिमिटेड एडिशन ‘पर्ल सायरन ब्लू’ कलर में उपलब्ध होगा, जो स्टैंडर्ड बाइक में भी मिलता है। बाइक में एक लंबी सिंगल-पीस सीट है, जिसके अंत में बॉडी-कलर ग्रैब रेल है।

परफॉर्मेंस: स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ 123.94cc सिंगल-सिलेंडर इंजन

नई होंडा शाइन 125 में परफॉर्मेंस के लिए अब 123.94cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, OBD2B कंप्लायंट इंजन है, जो 10.63hp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है और ट्रासंमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।

बाइक में होंडा का आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी है, जो बाइक को खड़े रहने पर बंद कर देता है और थ्रॉटल के घुमाव पर इसे फिर से स्टार्ट करता है। इससे माइलेज बेहतर होता है। इसमें साइलेंट इग्निशन के लिए ACG (अल्टरनेटिंग करंट जेनरेटर) स्टार्टर भी है।

हार्डवेयर: 18-इंच के अलॉय व्हील और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

शाइन 125 में कंफर्ट राइडिंग के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। बाइक में 18-इंच के अलॉय व्हील हैं, इन पर आगे की तरफ 80-सेक्शन ट्यूबलेस टायर और पीछे नया और चौड़ा 90-सेक्शन ट्यूबलेस टायर है, जो इसकी स्टेबिलिटी को बढ़ाता है।

ब्रेकिंग के लिए डिस्क वैरिएंट में 240mm फ्रंट डिस्क और ड्रम वैरिएंट में 130mm फ्रंट ड्रम ब्रेक हैं। बाइक में दोनों वैरिएंट में 130mm रियर ड्रम ब्रेक है, जो सुरक्षा को बढ़ाने के लिए CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आता है।

फीचर्स: फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

बाइक में अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, फ्यूल गेज, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल-टाइम फ्यूल इकॉनमी, डिस्टेंस टू एम्प्टी और पावर मोड इंडिकेटर के रीडआउट दिखाता है। इसके अलावा बाइक में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर और UBS टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

बजाज डोमिनार-400 का नया मॉडल लॉन्च:कीमत ₹37,000 कम हुई, 349cc के नए इंजन से टैक्स में बचत; 40hp की पावर और 190Kg वजन

बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरर बाइक डोमिनार 400 का नया वर्जन भारतीय बाजार में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *