Friday , 1 August 2025
Breaking News

Paralympian Oscar Pistorius Girfriend Murder Case | South African Jail | साउथ अफ्रीकी जेल में बंद ‘ब्लेड रनर’ रिहा: 13 साल पहले पैरालिंपियन ने गर्लफ्रेंड का मर्डर किया था, उसे चोर समझकर 4 गोलियां मार दी थीं

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
स्टील से बने ब्लेड्स प्रॉस्थेटिक्स लेग की जगह पहनने के चलते एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को 'ब्लेड रनर' का नाम मिला। - Dainik Bhaskar

स्टील से बने ब्लेड्स प्रॉस्थेटिक्स लेग की जगह पहनने के चलते एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को ‘ब्लेड रनर’ का नाम मिला।

साउथ अफ्रीका के ओलिंपिक और पैरालिंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को रिहा कर दिया गया है। 2013 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेड की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्हें 13 साल की सजा हुई थी। हालांकि सजा पूरी होने के करीब 3 साल पहले उन्हें पैरोल दे दी गई।

14 फरवरी 2013 को ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप को गोलियां मार दी थीं। तब डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पिस्टोरियस ने एक झगड़े के बाद रीवा को गोली मारी। हालांकि ऑस्कर ने खुद के बचाव में कहा था कि उन्हें लगा घर में चोर घुस आया है और उन्होंने 4 गोलियां चला दीं। ऑस्कर का कहना था कि उन्होंने अनजाने में रीवा को गोली मार दी थी।

तस्वीर ऑस्कर पिस्टोरियस और उनकी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की है।

तस्वीर ऑस्कर पिस्टोरियस और उनकी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की है।

टॉयलेट में मिला था रीवा का शव
2015 में 28 साल के ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी 29 साल की प्रेमिका की गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था। रीवा पेशे से मॉडल थीं। पुलिस को उनका शव टॉयलेट में मिला था। उनका खून जमीन पर पड़ा था। पिस्टोरियस को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। उनका बायां हाथ और शॉर्ट्स खून में लथपथ थे।

रीवा स्टीनकैंप ने लॉ की पढ़ाई की थी। वो एंकर भी थीं।

रीवा स्टीनकैंप ने लॉ की पढ़ाई की थी। वो एंकर भी थीं।

स्टील से बने ब्लेड्स पहने इसलिए ब्लेड रनर नाम मिला
ऑस्कर पिस्टोरियस जब महज सवा साल के थे, तब एक जेनेटिक डिफेक्ट के कारण उनके दोनों पैर काटने पड़े थे। वे बचपन से ही प्रॉस्थेटिक लेग्स (कृत्रिम पैर) के सहारे चल रहे हैं। बचपन से चंचल रहे ऑस्कर ने एथलेटिक्स में नाम कमाया। स्टील से बने ब्लेड्स प्रॉस्थेटिक्स लेग की जगह पहनकर उन्होंने ब्लेड रनर का नाम हासिल किया।

पैरालिंपिक में वे 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। 2012 के लंदन ओलिंपिक में भी वे उतरे थे। नकली पैरों के साथ ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले वे दुनिया के पहले एथलीट थे। 400 मीटर रेस में वे सेमी फाइनल तक क्वालिफाई करने में भी सफल हुए थे। सेमी फाइनल में वे 8वें पायदान पर रहे थे।

तस्वीर कोर्ट की सुनवाई के दौरान ऑस्कर पिस्टोरियस की है।

तस्वीर कोर्ट की सुनवाई के दौरान ऑस्कर पिस्टोरियस की है।

ऑस्कर पिस्टोरियस को बंदूक का बेहद शौकीन था
एक सुनवाई के दौरान ऑस्कर पिस्टोरियस के दोस्त ने कहा था- पिस्टोरियस को बंदूक का है। उसने एक बार भीड़ भरे रेस्टोरेंट में गोली चलाई थी। जो हमारे दोस्त को छूते हुए निकल गई थी। पिस्टोरियस ने इस जुर्म का इल्जाम अन्य व्यक्ति को अपने सिर लेने को कहा था। पिस्टोरियस पर हत्या के साथ बिना लाइसेंस की बंदूक रखने का भी आरोप था।

यह खबर भी पढ़ें…

​​​मां ने सालों तक बेटी को बीमार बनाए रखा:लोगों की सहानुभूति चाहती थी; बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मां की हत्या की, अब रिहा

अमेरिका के मिसौरी शहर में अपनी मां की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रही जिप्सी रोज ब्लैंचर्ड को रिहा कर दिया गया है। उसे सजा पूरी होने से पहले ही पैरोल पर रिहाई दी गई। जून 2015 में जिप्सी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां का कत्ल कर दिया था। जुलाई 2015 में उसे 10 साल की सजा हुई। जिप्सी की सजा जुलाई 2025 में पूरी होती, लेकिन कोर्ट ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार को देखते हुए उसे जल्द रिहाई दे दी। पढ़ें पूरी खबर…


[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *